आग से लाखों की संपत्ति जलकर राख

स्थानीय थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में आग लगने से लाखों की संपत्ति जल का राख हो गई, थाना क्षेत्र के नरकटिया गांव के चंवर में बुधवार की सुबह 11 बजे के आसपास आग लग गई, सूचना मिलते ही ग्रामीण और अग्निशमन दस्ता घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश करने लगे.

प्रतिनिधि, नौतन. स्थानीय थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में आग लगने से लाखों की संपत्ति जल का राख हो गई, थाना क्षेत्र के नरकटिया गांव के चंवर में बुधवार की सुबह 11 बजे के आसपास आग लग गई, सूचना मिलते ही ग्रामीण और अग्निशमन दस्ता घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश करने लगे. इससे पहले कि ग्रामीणों एवं अग्निशमन द्वारा आग पर काबू पाया जाता, तब तक भूसा एवं जलावन की लकड़ियों सहित हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गयी. इसके बाद दोपहर डेढ़ बजे के आसपास थाना क्षेत्र के सिसवां गांव के पश्चिम में आग लग गई, जिसमें भूसा, लगभग 20 क्विंटल लकड़ियां, एक झोपड़ी, एक खोंप, झोंपड़ी व खोंप बनाने के लिए रखे खर-पतहर, फूस व सरकंडे सहित लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई. झोंपड़ी में लगी आग से हजारों की संपत्ति जली प्रतिनिधि, हसनपुरा. आंदर प्रखंड के जयजोर लमुही टोला में मंगलवार का रात शॉर्ट सर्किट से हुई अगलगी में पारस यादव की झोपड़ी जल कर राख हो गया.अगलगी में 20 बोरा गेहूं, 25 बोरा धान चावल एक बोरा, कपड़ा,सरसों इ-रिक्शा जल कर राख हो गया. साथ ही एक भैंस आंशिक रूप से झुलस गयी. अग्निशमन जब तक आग पर काबू पाते तब तक सारा सामान जल के राख हो गया. वही जदयू जिला सचिव सुशील गुप्ता ने पीड़ित परिवार को आश्वासन देते हुए प्रशासन से जांच कर मुआवजा देने की मांग की है

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >