डॉ आंबेडकर की जयंती के पर निकली शोभायात्रा

संविधान निर्माता डॉ बीआर आंबेडकर की जयंती को लेकर बुधवार को हसनपुरा में गाजे, बाजे,व घोड़े के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गयी. कार्यक्रम का नेतृत्व बहुजन एकता मंच हसनपुरा द्वारा किया गया. शोभायात्रा प्रखंड मुख्यालय से प्रारंभ होकर कर हसनपुरा बड़ी बाजार के रास्ते गोला बाजार अरंडा काली स्थान के रास्ते मुख्य मार्ग होते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचा

प्रतिनिधि, हसनपुरा. संविधान निर्माता डॉ बीआर आंबेडकर की जयंती को लेकर बुधवार को हसनपुरा में गाजे, बाजे,व घोड़े के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गयी. कार्यक्रम का नेतृत्व बहुजन एकता मंच हसनपुरा द्वारा किया गया. शोभायात्रा प्रखंड मुख्यालय से प्रारंभ होकर कर हसनपुरा बड़ी बाजार के रास्ते गोला बाजार अरंडा काली स्थान के रास्ते मुख्य मार्ग होते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचा.शोभायात्रा में रथों पर बाबा साहेब डॉ बीआर अंबेडकर की तस्वीर सुशोभित हो रहा था.वहीं विभिन्न गांवों से गाजे बाजे के साथ लोग प्रखंड स्तरीय जयंती समारोह में शामिल हुए थे. बस स्टैंड के समीप एक सभा का आयोजन किया गया.जहां पांच कैंडल प्रज्ज्वलित कर बाबा साहेब के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व त्रिलोकीनाथ राम व संचालन जय प्रकाश राम ने की.कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर संजय बौद्ध, जिला महासचिव संजय बौद्ध,नर्मदा प्रसाद अग्रवाल, कुणाल किशोर विवेक,ओसामा शहाब, राकेश राम, सोहन राम, संजय मांझी आदि थे. जहां सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया. वहीं वक्ताओं ने बाबा साहेब के उपदेशों को बताते हुए उनके द्वारा बताए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया. कहा कि बाबा साहेब गरीबों, शोषितों का मसीहा थे. वहीं अतिथियों में ओसामा साहब, प्रमुख प्रतिनिधि नोमान अहमद, शारीक इमाम, कुणाल शर्मा, सोहन राम आदि को भी प्रखंड इकाई द्वारा सम्मानित किया गया. मौके पर थानाध्यक्ष मिहिर कुमार, सीओ उदयन सिंह, लव पासवान, संजय कुमार के अलावे विनोद यादव, वीरेंद्र चौहान, इरफान अहमद के अलावा एकता मंच के कार्यकर्ताओं में सतेंद्र कुमार, ललन राम, भोला राम, कन्हैया राम, शिव कुमार राम, विजय दास, नंदलाल राम, जितेन्द्र मांझी, संजीत कुमार, उमेश कुमार, शैलेन्द्र कुमार व श्याम लाल राम सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >