'जब तक वो नहीं आएगा, नीचे नहीं उतरूंगी': प्रेमी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस के छूटे पसीने

Girl climbs mobile tower: बहादुरपुर बाजार में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवती प्रेमी से मिलने की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ गई. करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों के समझाने पर युवती सुरक्षित नीचे उतरी.

Girl climbs mobile tower: बड़हरिया प्रखंड के जामो थाना क्षेत्र के बहादुरपुर बाजार में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब एक युवती कथित रूप से प्रेमी से मिलने की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ गयी. युवती के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गयी. करीब ढाई घंटे तक युवती को नीचे उतारने के लिए मान-मनौव्वल का दौर चलता रहा. अंततः पुलिस और स्थानीय लोगों के समझाने पर युवती सुरक्षित नीचे उतर आयी.

बताया जाता है कि युवती रविवार दोपहर करीब एक बजे मोबाइल टावर पर चढ़ी थी. वह टावर पर काफी ऊंचाई तक पहुंच गयी थी. सूचना फैलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गये. करीब साढ़े तीन बजे काफी समझाने-बुझाने के बाद युवती टावर से नीचे उतरी.

टावर के नीचे जुटी रही लोगों की भीड़

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती को काफी ऊंचाई पर टावर पर चढ़ा देखकर मौके पर मौजूद लोगों की चिंता बढ़ गयी थी. बड़ी संख्या में युवक घटना को देखने के लिए पहुंच गये. कुछ लोग मोबाइल से वीडियो बनाने में जुटे रहे, जबकि स्थानीय बुजुर्ग और अन्य लोगों ने युवती से सुरक्षित नीचे उतरने की अपील की.

लोग लगातार उसे समझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन वह काफी देर तक टावर से नीचे नहीं उतरी. इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गयी.

पुलिस और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने समझाया

घटना की जानकारी मिलने के बाद जामो थानाध्यक्ष धीरज कुमार, एसआइ मनोज कुमार सहित डायल-112 की टीम और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए बातचीत शुरू की.

पुलिस पदाधिकारियों के साथ स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी युवती से बातचीत कर उसे समझाने का प्रयास किया. करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद युवती पुलिस और लोगों के समझाने पर टावर से नीचे उतर आयी.

युवती के सुरक्षित नीचे आने के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली. पुलिस ने युवती से घटना के संबंध में जानकारी ली और उसे समझाने के लिए जामो थाना लेकर गयी.

प्रेमी से मिलने की जिद की चर्चा

बताया जाता है कि युवती जामो थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव की रहने वाली है. स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि वह बड़हरिया थाना क्षेत्र के बहुआरा कादिर गांव निवासी एक युवक से मिलने की जिद कर रही थी और इसी वजह से टावर पर चढ़ गयी.

हालांकि, युवती के टावर पर चढ़ने के वास्तविक कारण की पुलिस स्तर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है. पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है. घटना के बाद युवती के टावर पर चढ़ने का मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा.

सैकड़ों लोग मौके पर जुटे

घटना के दौरान स्थानीय मुखिया के प्रतिनिधि जीवनारायण यादव, बीडीसी सदस्य समीउल्लाह अंसारी छोटे, समाजसेवी संजीव कुमार, आसिफ अली भूटेली, मुन्ना गुप्ता, आबिद उस्मानी, नेयाज अहमद सहित सैकड़ों लोग मौके पर मौजूद रहे. सभी ने युवती को सुरक्षित नीचे उतारने में सहयोग किया.

Also Read: फुलवरिया की गलियों में साइकिल चलाते दिखे तेज प्रताप, गाय का दूध दुहा और निकाला गन्ने का जूस, पिता लालू को लेकर कही दिल की बात


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आनंद मिश्र

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >