परिचारी पद पर नियुक्ति की प्रारंभिक परीक्षा कल

केंद्रीयकृत चयन एवं नियुक्ति समिति के तहत सिविल कोर्ट में परिचारी पद पर नियुक्ति हेतु प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 15 मार्च को होगी. परीक्षा दो पालियों में जिले के 17 केंद्रों पर ली जाएगी. प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी, वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक ली जाएगी. परीक्षा में कुल 21 हजार 608 अभ्यर्थी शामिल होंगे.

सीवान. केंद्रीयकृत चयन एवं नियुक्ति समिति के तहत सिविल कोर्ट में परिचारी पद पर नियुक्ति हेतु प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 15 मार्च को होगी. परीक्षा दो पालियों में जिले के 17 केंद्रों पर ली जाएगी. प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी, वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक ली जाएगी. परीक्षा में कुल 21 हजार 608 अभ्यर्थी शामिल होंगे. इसमें प्रथम पाली में 10 हजार 804 व द्वितीय पाली में 10 हजार 804 अभ्यर्थी शामिल होंगे. परीक्षा केंद्रों पर विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्टैटिक दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी सशस्त्र बल की प्रतिनियुक्ति की गई है. अभ्यर्थियों को अपने साथ दो पासपोर्ट आकार के रंगीन फोटो, एक पहचान पत्र और उसकी स्व सत्यापित प्रति (आधार कार्ड, वोटर आइडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, पैन कार्ड आदि) अनिवार्य रूप से लाना होगा. इसके अलावा अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र के भीतर केवल एक पारदर्शी पानी की बोतल और बाल प्वाइंट कलम ले जा सकेंगे. किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा समाप्त होने से पहले कक्ष छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी और किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा शुरू होने के एक घंटा की अविधि समाप्त होने से पहले, यहां तक कि शौचालय जाने के लिए भी परीक्षा कक्ष छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी. केवल चिकित्सा आपात स्थिति में हीं किसी उम्मीदवार को परीक्षा समाप्त होने से पहले केंद्र छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी. परीक्षा के दौरान परीक्षा कक्ष में उम्मीदवारों की बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज की जाएगी और परीक्षा के दौरान वीडियोग्राफी भी की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >