पिकअप की टक्कर में युवक की गयी जान

बसंतपुर. बसंतपुर थानाक्षेत्र के बलथरा बाजार के समीप सोमवार को पिकअप व बाइक की हुई टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई.

बसंतपुर. बसंतपुर थानाक्षेत्र के बलथरा बाजार के समीप सोमवार को पिकअप व बाइक की हुई टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक सारण जिले के मशरक थानाक्षेत्र के हरपुर जान निवासी बेंचू प्रसाद का पुत्र दीपक कुमार (22) बताया जाता है. दुर्घटना के तुरंत बाद सोहिलपट्टी में बैंक चेकिंग में गए थाना के एएसआइ रवींद्रनाथ तिवारी घटनास्थल पर पहुंच गए. पुलिस ने दीपक को बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया. जहां ड्यूटी पर तैनात डाक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने पोस्टमॉर्टम में सिवान भेज दिया. घटना के बारे में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक बलथरा बाजार हो कर जा रहे थे. तभी बाइक व पिकअप की जोरदार टक्कर हो गई. जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि बाइक सवार अन्य दो युवक घायलावस्था में मौके से भाग गए. जिनका इलाज किसी निजी क्लीनिक में कराए जाने की चर्चा है. सूचना पर बसंतपुर अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजन व शुभचिंतकों ने बताया कि दीपक कुमार अपने दो साथियों को बसंतपुर छोड़ने के लिए एक बाइक पर सवार हो कर जा रहा था. तभी बलथरा के समीप उसकी बाइक की टक्कर एक पिकअप से हो गई. जिसमे उसकी मौत घटनास्थल पर हो गई. अस्पताल पहुंचे परिजन युवक के शव को देख विलाप करने लगे. मृतक अभी अविवाहित था. दुर्घटना में बाइक व पिकअप के क्षतिग्रस्त होने की बात कही जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >