प्रतिनिधि, सीवान. समाहरणालय सभागार में शुक्रवार की देर शाम पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया था. रामनवमी, ईद एवं चैत्र छठ को लेकर सभी थानाध्यक्ष को शरारती तत्वों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया . हत्या, आर्म्स एक्ट आदि जैसे कांडों का स्पीडी ट्रायल चलाकर कांडों का त्वरित निष्पादन कराया जाए साथ ही बदमाशों को सजा दिलाना सुनिश्चित करें. सभी थानाध्यक्ष सक्रिय बदमाशों, जेल से छुटे बदमाशों एवं फरारियों की सूची को अद्यतन करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है. विशेष अभियान चलाकर वारंट, सम्मन, कुर्की निष्पादित करने हेतु निर्देशित किया गया. सभी थानाध्यक्ष को अपराध के मुख्य शीर्षों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया है. बदमाशों द्वारा अपराध से अर्जित सम्पति जब्ती की कार्रवाई का प्रस्ताव भेजने हेतु निर्देशित किया गया है. पासपोर्ट एवं चरित्र सत्यापन हेतु प्राप्त आवेदनों का निर्धारित समयावधि के अंदर निष्पादन करें. एसपी ने बताया कि मेरे द्वारा मैरवा थानाध्यक्ष को इस माह के थानेदार घोषित किया गया. अच्छे कार्य करने वाले थानाध्यक्षों को मेरे द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. दस से उपर की संख्या में कांडों का अनुसंधान पूर्ण करने वाले छह अनुसंधानकर्ताओं पुअनि अशोक कुमार मुखिया, पुअनि मन्दु कुमार, परि पुअनि सोनी कुमारी, परि पुअनि अनोज कुमार, सअनि विजेंद्र यादव, सअनि जितेंद्र सिंह यादव, को पुरस्कृत किया गया. जिला आपूर्ति पदाधिकारी सह प्रभारी नीलाम पत्र पदाधिकारी सीमा कुमारी भी उपस्थित रहीं. मौके पर सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), पुलिस उपाधीक्षक (साइबर), पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), सभी अंचल पुलिस निरीक्षक, थानाध्यक्ष एवं सभी शाखा प्रभारी शामिल रहे.
लंबित कांडो का जल्द करें निबटारा : एसपी
समाहरणालय सभागार में शुक्रवार की देर शाम पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया था. रामनवमी, ईद एवं चैत्र छठ को लेकर सभी थानाध्यक्ष को शरारती तत्वों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया . हत्या, आर्म्स एक्ट आदि जैसे कांडों का स्पीडी ट्रायल चलाकर कांडों का त्वरित निष्पादन कराया जाए साथ ही बदमाशों को सजा दिलाना सुनिश्चित करें. सभी थानाध्यक्ष सक्रिय बदमाशों, जेल से छुटे बदमाशों एवं फरारियों की सूची को अद्यतन करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है.
