आठ दिनों में मात्र 20.355 टन गेहूं की खरीद

जिले में सरकारी समर्थन मूल्य पर गेंहू खरीद की रफ्तार काफी सुस्त है. शुरूआती दौर में ही गेहूं खरीद की रफ्तार देखकर लगता नहीं कि लक्ष्य का 50 फीसदी भी गेंहू की खरीद हो पायेगी.

प्रतिनिधि, सीवान. जिले में सरकारी समर्थन मूल्य पर गेंहू खरीद की रफ्तार काफी सुस्त है. शुरूआती दौर में ही गेहूं खरीद की रफ्तार देखकर लगता नहीं कि लक्ष्य का 50 फीसदी भी गेंहू की खरीद हो पायेगी. आठ दिनों में चार प्रखंडों के पैक्स ने चार किसान से करीब 20.355 एमटी गेहूं की खरीद की है. जिले में गेंहू की खरीद 15 जून तक होनी है, लेकिन रफ्तार देखकर लगता नहीं है कि गेहूं की अच्छी खरीद हो पायेगी. सरकारी समर्थन मूल्य पर खरीद नहीं होने के पीछे सबसे बड़ा कारण यह माना जा रहा है कि समर्थन मूल्य से अधिक कीमत खुली मार्केट में है. खरीद केंद्र संचालकों का कहना है कि इस बार सरकारी समर्थन मूल्य 2425 रूपये प्रति क्विंटल तय की गयी है. जबकि मौजूदा समय में खुली मार्केट में 2500 से 2600 रूपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं बिक रहा है. इस कारण किसान खरीद केंद्रों में गेहूं बेचने से हिचक रहे हैं. किसान कागजी प्रक्रिया में न फंसकर सीधे व्यापारियों के हाथ गेहूं बेच रहे हैं. ऐसा नहीं कि यह स्थिति जिले में पहली बार है. पिछले साल भी समर्थन मूल्य से अधिक बाजार भाव रहने के कारण किसानों ने सरकार को गेहूं बेचने के बजाय व्यापारियों के हाथों गेहूं बेच दिया था. पिछले साल भी गेहूं खरीद का स्थिति काफी बदतर रही थी. पिछले साल भी बाजार भाव अधिक था. अब इस बार भी कमोवेश वहीं स्थिति उत्पन्न होती दिख रही है. बताते चलें कि जिले में इस बार अलग-अलग प्रखंडों के 105 समितियों का चयन किया गया है. जिला सहकारिता पदाधिकारी सौरव कुमार ने बताया कि सभी पैक्स को गेहूं खरीद में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है. किसानों से अपील किया गया कि सरकारी करें केंद्र पर आकर गेहूं का बिक्री करें. किसानों को सरकार के तरफ से तय समय सीमा के अंदर राशि का भुगतान कर दिया जायेगा. सभी पैक्स को प्रचार प्रसार करने का भी निर्देश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepak mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >