प्रतिनिधि, बसंतपुर. स्थानीय थानाक्षेत्र के बसाव गांव में एक नवविवाहिता मौत की संदिग्ध परिस्थिति मे हो गई. मृतका गांव के अच्छेलाल राम की बेटी काजल कुमारी बताई जाती है. घटना मंगलवार की सुबह की बताई जाती है. सूचना मिलने पर बसंतपुर के अपर थानाध्यक्ष संजीव कुमार सुमन दलबल के साथ मौके पर पहुंचे व घटना की पूरी जानकारी ली. उसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया. घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि काजल की शादी पिछले साल महाराजगंज थानाक्षेत्र में हुई थी. शादी के बाद दहेज के लिए अक्सर काजल को प्रताड़ित किया जाता था. उसका पति दिल्ली में रहकर काम करता है. दो-तीन दिन पहले काजल का पति उसे गंभीर स्थिति में बसावं लाया और पहुंचा कर चला गया. जिसके बाद काजल की मौत मंगलवार की सुबह मायके में ही हो गई. अपर थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है. आवेदन मिलने पर कारवाई की जाएगी. 35 बेटिकट यात्री पकड़े गए प्रतिनिधि,सीवान. मंगलवार को सीवान समेत आसपास के स्टेशनों पर सघन चेकिंग की गई.वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान के नेतृत्व में छपरा कचहरी–थावे–जलालपुर रेलखंड पर विशेष अभियान चलाया गया. वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि इस अभियान में सीवान, छपरा, थावे और जलालपुर स्टेशन को आधार बनाकर विभिन्न सवारी गाड़ियों में किलाबंदी कर जांच की गई. जांच के दौरान गाड़ी संख्या 75103 छपरा–थावे डेमू, 75105 थावे–कप्तानगंज डेमू तथा 55036 गोरखपुर–सीवान सवारी गाड़ी समेत कई ट्रेनों में टिकटों की गहन जांच की गई.टिकट जांच दल में मुख्य वाणिज्य निरीक्षक थावे विशाल कुमार सिंह, मंडल वाणिज्य निरीक्षक सीवान प्रणव प्रभाकर सहित अन्य कर्मचारियों एवं रेलवे सुरक्षा बल के जवान शामिल रहे. अभियान के दौरान बिना टिकट और अनियमित टिकट पर यात्रा कर रहे कुल 35 यात्रियों को पकड़ा गया. इनसे कुल 9720 रुपया जुर्माना वसूल कर छोड़ दिया गया.
मायके में संदिग्ध स्थिति में नवविवाहिता की मौत
स्थानीय थानाक्षेत्र के बसाव गांव में एक नवविवाहिता मौत की संदिग्ध परिस्थिति मे हो गई. मृतका गांव के अच्छेलाल राम की बेटी काजल कुमारी बताई जाती है. घटना मंगलवार की सुबह की बताई जाती है. सूचना मिलने पर बसंतपुर के अपर थानाध्यक्ष संजीव कुमार सुमन दलबल के साथ मौके पर पहुंचे व घटना की पूरी जानकारी ली. उसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया.
