19 वोटों ने पलट दिया पूरा खेल... सोनहुला पैक्स चुनाव में नर्मदेश्वर यादव की जीत

सोनहुला पैक्स चुनाव में नर्मदेश्वर यादव ने 19 मतों के अंतर से जीत हासिल की. उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अविनाश कुमार तिवारी को हराया. कुल 2018 मतदाताओं में से 814 ने मतदान किया था.

Sonahula PACS Election: गुठनी प्रखंड मुख्यालय के सभागार में मंगलवार की देर शाम तक सोनहुला पैक्स चुनाव के नतीजे को लेकर प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की सांसें अटकी रहीं. हर किसी की नजर मतगणना के अंतिम परिणाम पर टिकी थी. देर शाम जब नतीजे की घोषणा हुई तो नर्मदेश्वर यादव के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गयी.

सोनहुला पैक्स चुनाव में नर्मदेश्वर यादव को विजयी घोषित किया गया. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अविनाश कुमार तिवारी को 19 मतों से पराजित किया.

2018 मतदाताओं में 814 ने किया मतदान

बीडीओ नवनीत नमन ने बताया कि सोनहुला पैक्स चुनाव में कुल 2018 मतदाता थे. इनमें से 814 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मतदान के लिए कुल तीन बूथ बनाये गये थे.

मतगणना में नर्मदेश्वर यादव को 386 मत मिले. वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अविनाश कुमार तिवारी को 367 मत प्राप्त हुए. इस तरह नर्मदेश्वर यादव ने 19 मतों के अंतर से जीत दर्ज की.

61 मत हुए रद्द

बीडीओ ने बताया कि मतगणना के दौरान 61 मत रद्द घोषित किये गये. कुल 753 वैध मत प्राप्त हुए. दोनों प्रत्याशियों के सामने पूरी पारदर्शिता के साथ मतगणना की प्रक्रिया पूरी की गयी.

नोडल अधिकारी की निगरानी में हुई मतगणना

मतगणना की प्रक्रिया नोडल अधिकारी सह बीपीआरओ कुमार कार्तिकेन की निगरानी में संपन्न हुई. दोनों प्रत्याशियों की मौजूदगी में मतों की गिनती की गयी. मतगणना पूरी होने के बाद परिणाम की आधिकारिक घोषणा की गयी.

ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाया जश्न

नर्मदेश्वर यादव की जीत की घोषणा होते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गयी. समर्थकों ने ढोल-नगाड़े और गाजे-बाजे के साथ उनका अभिनंदन किया. जीत के बाद समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला.

प्रखंड मुख्यालय में सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

चुनाव परिणाम को लेकर प्रखंड मुख्यालय में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रही. पुलिस प्रशासन पूरे समय सतर्क नजर आया. थानाध्यक्ष सुनील कुमार और सीओ डॉ. विकास कुमार प्रखंड मुख्यालय में विधि-व्यवस्था की स्थिति पर नजर रखते दिखे. दोनों अधिकारियों ने तैनात कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये.

इसे भी पढ़ें:  बिहार पुलिस को मिलेगा नया मुखिया, जानिए कौन-कौन से आईपीएस अधिकारी हैं मुख्य दावेदार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंद्र प्रकाश दूबे

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >