शिक्षा विभाग में कई लिपिकों को नयी जिम्मेदारी

शिक्षा विभाग में कार्यरत कई लिपिकों को डीइओ ने नयी जिम्मेदारी सौंपी है. डीइओ राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कायों की निष्पादन समीक्षा के उपरांत कई कर्मियों के संभाग में संशोधन किया गया.डीइओ ने बताया कि लिपिक सुधीर कुमार सिंह को नियोजन एवं नियोजित जिला स्थापना के प्रारंभिक शिक्षकों का वेतन एवं योजना मद का भुगतान से संबंधित सभी प्रकार का शिकायत आरोप के कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं.

प्रतिनिधि, सीवान. शिक्षा विभाग में कार्यरत कई लिपिकों को डीइओ ने नयी जिम्मेदारी सौंपी है. डीइओ राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कायों की निष्पादन समीक्षा के उपरांत कई कर्मियों के संभाग में संशोधन किया गया. डीइओ ने बताया कि लिपिक सुधीर कुमार सिंह को नियोजन एवं नियोजित जिला स्थापना के प्रारंभिक शिक्षकों का वेतन एवं योजना मद का भुगतान से संबंधित सभी प्रकार का शिकायत आरोप के कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं. जावेद अंसारी को उच्च विद्यालय आगम निर्गत संबंधी कार्य, मनमोहन सिंह को नियमित शिक्षक का वेतन भुगतान सक्षमता परीक्षा एवं स्थानांतरण कार्य, संजीव कुमार प्रधान लिपिक को शिक्षकों की प्रोन्नति संबंधित कार्य, हिमांशु शेखर श्रीवास्तव को आदित्य राज के पूर्व से आबंटित सभी कार्यों को सौंपा गया है. आदित्य राज को कमान एवं कंट्रोल से प्राप्त शिकायत एवं निरीक्षण संबंधित कार्य, जितेंद्र सिंह को नियमित शिक्षक का सेवानिवृत्ति के फल स्वरूप एलआइसीसी भुगतान संबंधित कार्य व बृजेश सिंह को सामान्य भविष्य निधि में आपत्ति से संबंधित कार्य दिया गया है. ओमप्रकाश नारायण को शिक्षकों की योग्यता विस्तार संबंधित कार्य, सुनील कुमार सिंह प्रधान लिपिक तथा प्रिय रंजन को पीठासीन पदाधिकारी जिला अपीलीय प्राधिकार बनाया गया है. वहीं लिपिक बासुकीनाथ सिंह को सामान्य भविष्य निधि सेवार्थ लाभ का भुगतान एवं शिक्षक के वेतन कार्यों, उपेंद्र प्रसाद सिंह लिपिक को बीपीएससी नियुक्ति एवं बीपीसससी द्वारा नियुक्त प्रारंभिक शिक्षा का वेतन भुगतान संबंधित कार्यों के अधिकार, विभाग विधान परिषद प्रश्न, लोकायुक्त लोक शिकायत सेवा, शिकायत एवं जिला राज्य स्तरीय प्राधिकार दायरे की समीक्षा का कार्य, नीरज कुमार सिंह को प्रारंभिक एवं माध्यमिक विद्यालय की सेवा निर्मित कर्मियों का पेंशन तथा पेंशन पुनरीक्षण तथा उच्च न्यायालय के कायों व अमरेंद्र कुमार राम को अल्पसंख्यक विद्यालय मदरसा के कर्मियों का कार्य सौंपा गया है. मुकेश भास्करण लिपिक को संस्कृत विद्यालयों का कार्य एवं अनुकंपा का आधार पर नियुक्ति का कार्य तथा सीएम डैस पोर्टल से प्राप्त शिकायतों का निवारण संबंधित कार्य की जिम्मेदारी दी गयी है. अरविंद कुमार को निम्न आगत निर्गत कार्य, ओम प्रकाश यादव को कार्यालय स्थापना प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी स्थापना और राजकीय बुनियादी विद्यालय के कार्य, बृजेश कुमार लिपिक को नियोजित शिक्षकों को वेतनमान संबंधित जिम्मेदारी सौंपी गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepak mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >