एक करोड़ की शराब जब्त, दो गिरफ्तार

राजस्थान से मुजफ्फरपुर जा रही शराब को ट्रक सहित सीवान में जब्त कर लिया गया. गुप्त सूचना के आधार पर मध निषेध इकाई पटना व स्थानीय पुलिस के संयुक्त छापेमारी में शनिवार की सुबह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सीवान-मैरवा मुख्यमार्ग स्थित सुता फैक्ट्री के समीप यह कार्रर्वाइ की . ट्रक के चालक व उपचालक को गिरफ्तार कर लिया गया.

प्रतिनिधि, सीवान. राजस्थान से मुजफ्फरपुर जा रही शराब को ट्रक सहित सीवान में जब्त कर लिया गया. गुप्त सूचना के आधार पर मध निषेध इकाई पटना व स्थानीय पुलिस के संयुक्त छापेमारी में शनिवार की सुबह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सीवान-मैरवा मुख्यमार्ग स्थित सुता फैक्ट्री के समीप यह कार्रर्वाइ की . ट्रक के चालक व उपचालक को गिरफ्तार कर लिया गया. थानाध्यक्ष अशोक कुमार दास ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक ट्रक में रद्दी पेपर के अंदर छुपा कर शराब लाई जा रही है. जिसके बाद टीम को सूता फैक्ट्री मोड़ के समीप जांच के लिए लगाया गया. इस दौरान मैरवा की तरफ से तेज रफ्तार में ट्रक आते देखा गया. जिसको रोक कर तलाशी ली गई तो ट्रक से 650 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद किया गया.गिरफ्तार चालक राजस्थान के विजराठ वाडमेर थाना क्षेत्र के सोबला गांव निवासी गेना राम है. खलोत्रा गांव निवासी मंगीलाल उप चालक हैं. दोनों से पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया गया. जहां न्यायालय ने जेल भेज दिया गया. थानाध्यक्ष ने पकड़े गए शराब का बाजार मूल्य तकरीबन एक करोड़ रुपये बताया है. मुजफ्फरपुर जा रही थी शराब- पूछताछ में चालक व उप चालक ने बताया कि हमलोग रद्दी कागज की आड़ में राजस्थान से शराब लेकर चलें थे. शराब मुजफ्फरपुर पहुंचना था. जिसके बाद हमलोग ट्रक सौंप देते और दूसरा व्यक्ति ट्रक लेकर चला जाता. इसके पहले ही हमलोग पकड़े गए. शराब को राजस्थान से मुजफ्फरपुर तक पहुंचाने के लिए 20-20 हजार रुपये तय था. जिसमें 10-10 हजार रुपये अग्रिम मिल गया था. चार थाना को चकमा दे चुके थे चालक- बताया जाता हैं कि बिहार में शराबबंदी को सफल बनाने के लिए यूपी बिहार की सीमा श्रीकलपुर चेक पोस्ट में टीम काम करती हैं. जिसमें उत्पाद विभाग और बिहार पुलिस की टीम तैनात रहती है. तस्कर गुठनी चेक पोस्ट, गुठनी थाना, मैरवा थाना व जीरादेई थाना को चकमा देकर सीमा से 35 किलोमीटर की दूरी तय कर चुके थे. मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने पकड़ लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >