सीवान में विवादित भूमि की जांच करने पहुंचे वकील पर हमला, एक आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल

सीवान के गोपी पतियांव गांव में विवादित भूमि की जांच के दौरान एडवोकेट कमिश्नर पर हुए हमले के मामले में एक फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने देर रात छापेमारी कर उसे उसके घर से दबोचा.

Siwan News: एमएच नगर थाना क्षेत्र के गोपी पतियांव गांव में विवादित भूमि की जांच के दौरान एडवोकेट कमिश्नर पर हुए हमले के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर देर रात छापेमारी कर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया. कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने शनिवार को उसे जेल भेज दिया.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोपी पतियांव गांव निवासी मनी राम के रूप में हुई है. पुलिस अवर निरीक्षक लव पासवान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की. आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में भी जुटी है.

न्यायालय के आदेश पर विवादित स्थल की जांच करने पहुंचे थे वकील

बताया जाता है कि बीते 5 जुलाई को न्यायालय के आदेश पर एडवोकेट कमिश्नर कार्तिकेय अपने सहयोगी अधिवक्ता अरुणेंद्र नारायण सिंह के साथ गोपी पतियांव गांव में विवादित भूमि का स्थल निरीक्षण करने पहुंचे थे.

इसी दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने कथित रूप से दोनों अधिवक्ताओं के साथ मारपीट शुरू कर दी. आरोप है कि लाठी-डंडे से हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया और बाद में बंधक बना लिया गया.

डायल-112 की टीम ने कराया था मुक्त

घटना की सूचना मिलने के बाद डायल-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी. पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एडवोकेट कमिश्नर और उनके सहयोगी को सुरक्षित मुक्त कराया था. घटना के बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही थी.

इसी क्रम में पुलिस को मनी राम के संबंध में गुप्त सूचना मिली. सूचना के आधार पर पुलिस ने देर रात उसके ठिकाने पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस के अनुसार, मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी की जा रही है.

Also Read: फुलवरिया की गलियों में साइकिल चलाते दिखे तेज प्रताप, गाय का दूध दुहा और निकाला गन्ने का जूस, पिता लालू को लेकर कही दिल की बात


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उमाशंकर राम

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >