प्रतिनिधि, सीवान. सिसवन थाना क्षेत्र के ग्यासपुरा निवासी सह खान ब्रदर्स के नाम से विख्यात बड़े भाई अयूब खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर ली हैं. खान ब्रदर्स की गिरफ्तारी मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा स्थित उनके आवास से हुई हैं. जिसे पुलिस सोमवार को सीवान लेकर पहुंची और कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया. एसपी पुरन कुमार झा ने प्रेसवार्ता कर बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि जिले का कुख्यात अपराधी अयुब खान मुजफ्फरपुर जिले में छिपा हुआ है. सूचना के बाद जिला पुलिस ने मुजफ्फरपुर पुलिस से संपर्क किया और संयुक्त कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने बताया कि अयुब जिले के तीन अलग-अलग कांडों में वांछित था. तीनों मामले आर्म्स एक्ट से जुड़े हैं, जिनमें से दो मामले प्रतिबंधित हथियार से संबंधित पुराने केस हैं. एसपी के अनुसार आरोपी के खिलाफ अब तक कुल 46 आपराधिक मामले दर्ज हैं. फिलहाल उसकी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर की गई है. गिरफ्तारी के समय उसके पास से कोई बरामदगी नहीं हुई है. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आरोपी को रिमांड पर लेकर उससे आगे पूछताछ की जाएगी, ताकि उसके अन्य आपराधिक नेटवर्क और साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके. पुलिस का मानना है कि पूछताछ के दौरान कई अन्य मामलों का भी खुलासा हो सकता है. पिछले अक्टूबर महीने में हुई थी छापेमारी- जानकारी के मुताबिक बीते 07 अक्टूबर 2025 की रात्रि सूचना मिली थी कि अयूब खान के घर कई हथियार हैं. अयूब और रईस गिरोह के कुछ सदस्य हथियार को छुपा कर रखे हुए हैं. जिसके बाद एसडीपीओ अजय कुमार के नेतृत्व में एसटीएफ और जिला पुलिस ने बल ने छापेमारी की. जहां से उनके करीबी के घर से एके 47 एसल्ट रायफल, कट्टा , लोडेड मैगजीन, 93 कारतूस समेत भारी मात्रा में हथियार मिले जबकि छापेमारी में अयूब खान फरार हो गया था. अयूब के भाई रईस खान के घर भी हुई थी छापेमारी- गौरतलब हो कि 21 सितंबर 2025 को अयूब खान के छोटे भाई रईस खान के ग्यासपुर स्थित आवास पर पुलिस की छापेमारी हुई थी. पटना एसटीएफ और जिला पुलिस की इस संयुक्त छापेमारी में डीआईजी सारण नीलेश कुमार भी पहुंचे थे. जहां रईस खान के घर छापेमारी में पुलिस ने एके-47 के कारतूस और कई हथियार भी बरामद किए थे. वहीं पुलिस ने रईस खान के करीबी मुन्ना खान, अफताब और शाह आलम को भी गिरफ्तार किया था. हथियारों की बरामदगी के मामले में अयूब खान को जेल- सिसवन थाना अंतर्गत गयासपुर दियारा क्षेत्र में पुलिस द्वारा छापेमारी के पश्चात बरामद किया गए हथियारों से जुड़े सिसवन थाना कांड संख्या 532 /2 5 के आरोपी अयूब खान को गिरफ्तार किया गया था. पुलिस सोमवार को उन्हें लेकर अदालत पहुंच. अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सप्तम नितेश पंजियार की अदालत में पुलिस ने उन्हें पेश किया. अभियुक्त अयूब खान की ओर से वरीय अधिवक्ता इष्ट देव तिवारी अरविंद त्रिपाठी की उपस्थिति में रिमांड की प्रक्रिया पूरी की गई. अदालत ने अभियुक्त को रिमांड पर लेते हुए पुलिस अभिरक्षा में जेल भेजे जाने का आदेश पारित कर दिया. समझा जाता है कि पुलिस रिमांड के पश्चात अलग से आवेदन देगी एवं रिमांड पर लेकर अयूब खान से एन आपराधिक मामलों में भी पूछताछ कर सकती है .
खान ब्रदर्स के बड़े भाई अयूब खान को भेजा जेल
सिसवन थाना क्षेत्र के ग्यासपुरा निवासी सह खान ब्रदर्स के नाम से विख्यात बड़े भाई अयूब खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर ली हैं. खान ब्रदर्स की गिरफ्तारी मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा स्थित उनके आवास से हुई हैं. जिसे पुलिस सोमवार को सीवान लेकर पहुंची और कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया.
