सरकारी योजनाओं की दी गयी जानकारी

प्रखंड के कोथूआ सारंगपुर में शनिवार को प्रतिज्ञा जीविका महिला ग्राम संगठन अंतर्गत महिला संवाद का आयोजन जीविका एवं अन्य विभागों के सहयोग से किया गया.

प्रतिनिधि,दरौंदा. प्रखंड के कोथूआ सारंगपुर में शनिवार को प्रतिज्ञा जीविका महिला ग्राम संगठन अंतर्गत महिला संवाद का आयोजन जीविका एवं अन्य विभागों के सहयोग से किया गया. जीविका के प्रखण्ड परियोजना प्रबंधक अमित प्रीतम द्वारा बताया गया कि महिला संवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों से अवगत कराना, सरकार द्वारा महिला सशक्तीकरण क्रियान्वित योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करना, महिलाएं अपने गांव या टोलों की समस्यायों एवं आकांक्षाओ को चिह्नित कर उनके समाधान के सम्बन्ध में प्रभावशाली कदम उठाना रहा. कार्यक्रम में जीविका के 10 महिला लाभुको द्वारा अपनी उपलब्धि का अनुभव साझा किया गया. कार्यक्रम में विभिन्न विषयों पर महिलाओं की समस्याओं, अपेक्षाओं पर संवाद एवं परामर्श तथा सुझावों को बताया गया. कार्यक्रम में जिला रोजगार प्रबंधक सुमंत दास, लेखापाल बिकास कुमार गुप्ता, लेखापाल किशोर कुमार, पवन कुमार, ममता देवी, रितु देवी, प्रीति कुमारी, नीरज देवी, निशा कुमारी, खुशबू कुमारी, शोभा देवी, शामिया परवीन एवं आवास पर्यवेक्षक बंटी कुमार तथा दो सौ से अधिक की संख्या में महिलाएं उपस्थित रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >