प्रतिनिधि. गुठनी. मेहरौना मुख्य मार्ग पर गुठनी चौराहा के समीप सोमवार की सुबह पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर ट्रक में बने तहखाने से भारी मात्रा में शराब बरामद किया. पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है. थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि श्रीकरपुर चेकपोस्ट के रास्ते तस्करों द्वारा शराब की खेप लाई जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम गठित कर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. इसी दौरान एक 12 चक्के ट्रक की तलाशी लेने पर उसके तहखाने से 96 कार्टन में रखी 829 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई. बरामद शराब की बाजार कीमत करीब पांच लाख रुपये आंकी गई है. गिरफ्तार चालक की पहचान सारण जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र के बरवे गांव निवासी नंद कुमार राय के रूप में हुई है. पूछताछ में चालक ने बताया कि शराब की खेप मुजफ्फरपुर जिले में डिलीवर की जानी थी. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में अन्य आरोपियों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है. पूछताछ के आधार पर तस्क री से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी.
ट्रक से पांच लाख की अबैध शराब बरामद
मेहरौना मुख्य मार्ग पर गुठनी चौराहा के समीप सोमवार की सुबह पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर ट्रक में बने तहखाने से भारी मात्रा में शराब बरामद किया. पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है.
