छह फेरों में चलेगी गुवाहाटी-श्रीगंगानगर विशेष गाड़ी

गर्मी में यात्रियों की सुविधा हेतु 05636/05635 गुवाहाटी-श्री गंगानगर-गुवाहाटी ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी वाया छपरा ,सीवान,भटनी,देवरिया का संचालन गुवाहाटी से 21 मई से 25 जून तक प्रत्येक बुधवार को तथा श्री गंगानगर से 25 मई से 29 जून तक प्रत्येक रविवार को 06 फेरों में चलेगी.

सीवान. रेलवे गर्मी में यात्रियों की सुविधा हेतु 05636/05635 गुवाहाटी-श्री गंगानगर-गुवाहाटी ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी वाया छपरा ,सीवान,भटनी,देवरिया का संचालन गुवाहाटी से 21 मई से 25 जून तक प्रत्येक बुधवार को तथा श्री गंगानगर से 25 मई से 29 जून तक प्रत्येक रविवार को 06 फेरों में चलेगी. 05636 गुवाहाटी-श्री गंगानगर ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 21 मई से 25 जून तक प्रत्येक बुधवार को गुवाहाटी से 18.15 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन न्यू जलपाईगुड़ी से सुबह 03.55 बजे, हाजीपुर से दोपहर 02.00 बजे, छपरा से 02.45 बजे, सीवान से शाम 04.40 बजे, भटनी से शाम 05.19 बजे, देवरिया सदर से शाम 05.40 बजे, गोरखपुर से रात्रि 07.40 बजे, अयोध्या कैंट से रात्रि 11.55 बजे, तीसरे दिन लखनऊ से सुबह 02.20 बजे, कानपुर सेंट्रल से 04.10 बजे, मथुरा जं. से 10.55 बजे, जयपुर से शाम 04.10 बजे, चौथे दिन श्री गंगानगर सुबह 03.30 बजे पहुंचेगी. 05635 श्री गंगानगर-गुवाहाटी ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 25 मई से 29 जून तक प्रत्येक रविवार को श्री गंगानगर से दोपहर 01.20 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन , गोरखपुर से रात्रि 08.50 बजे, देवरिया सदर से रात्रि 10.00 बजे, सीवान से रात्रि 11.10 बजे, तीसरे दिन छपरा से रात्रि 00.50 बजे, हाजीपुर से 02.10 बजे, मुजफ्फरपुर से सुबह 03.05 बजे, न्यू जलपाईगुड़ी से दोपहर 01.55 बजे तथा चौथे दिन कामाख्या से रात्रि 00.10 बजे छूटकर गुवाहाटी 00.25 बजे पहुंचेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >