नवनिर्मित मकान में हुई चोरी में चार गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के सेलौर गांव स्थित एक नव-निर्मित मकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उनके पास से चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया है.

गुठनी. थाना क्षेत्र के सेलौर गांव स्थित एक नव-निर्मित मकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उनके पास से चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया है. शुक्रवार की दोपहर थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम का गठन कर जांच शुरू की गई. जांच के दौरान चार लोगों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपियों में दरौली थाना क्षेत्र के नेपुरा गांव निवासी भीम चौबे, टड़वा परसिया गांव निवासी जितेंद्र भगत, गुठनी नगर पंचायत निवासी मनीष पांडेय और सोनू कुमार शामिल हैं. पुलिस ने इनके पास से चोरी के 8 बंडल इलेक्ट्रिक तार, पानी का मोटर, लोहे का डाई तथा बेल्चा बरामद किया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि बीते 11 मार्च को सेलौर गांव निवासी विवेक दुबे के नव-निर्मित बंद मकान से चोरों ने मकान निर्माण में प्रयुक्त होने वाले 8 बंडल इलेक्ट्रिक तार, पानी का मोटर, लोहे का डाई और बेल्चा चोरी कर लिया था. इस संबंध में पीड़ित द्वारा थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >