17.23 लाख रुपये बकाया मामले में पूर्व पैक्स अध्यक्ष गिरफ्तार

सीवान सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक से लिए गए ऋण की राशि जमा नहीं करने के मामले में पुलिस ने नौतन प्रखंड के सेमरिया पैक्स के पूर्व अध्यक्ष अच्छे लाल को गिरफ्तार कर लिया है. करीब 17 लाख 23 हजार रुपये का ऋण बकाया रहने के कारण उनके खिलाफ सर्टिफिकेट केस दर्ज कराया गया था.न्यायालय से वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की.

प्रतिनिधि,सीवान.सीवान सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक से लिए गए ऋण की राशि जमा नहीं करने के मामले में पुलिस ने नौतन प्रखंड के सेमरिया पैक्स के पूर्व अध्यक्ष अच्छे लाल को गिरफ्तार कर लिया है. करीब 17 लाख 23 हजार रुपये का ऋण बकाया रहने के कारण उनके खिलाफ सर्टिफिकेट केस दर्ज कराया गया था.न्यायालय से वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की. नौतन थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव निवासी पूर्व पैक्स अध्यक्ष अच्छे लाल ने सीवान सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक से ऋण लिया था.बैंक द्वारा बार-बार नोटिस देने के बावजूद बकाया राशि का भुगतान नहीं किए जाने पर मामले को सर्टिफिकेट केस के तहत जिला बंदोबस्त पदाधिकारी सह नीलाम पत्र पदाधिकारी के यहां भेजा गया.मामले की सुनवाई के दौरान बकाया राशि जमा नहीं होने पर जिला बंदोबस्त पदाधिकारी सह नीलाम पत्र पदाधिकारी की ओर से उनके खिलाफ वारंट जारी किया गया.इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. कुछ दिन पूर्व बड़हरिया थाना की पुलिस ने भी बैंक के एक बकायेदार ऋणी को गिरफ्तार किया था.उस मामले में भी बैंक से लिए गए ऋण की राशि जमा नहीं करने के कारण सर्टिफिकेट केस दर्ज कराया गया था. जिसके बाद वारंट के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >