गोलीबारी में पूर्व एमएलसी के भांजे की मौत

नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर आंदर ढाला ओवर ब्रिज के पास बुधवार की शाम लगभग साढ़े छह बजे मामूली सड़क विवाद ने खूनी रूप ले लिया. कार से टक्कर लगने के बाद भड़के हमलावरों ने दुस्साहस दिखाते हुए कार सवार लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. इस सनसनीखेज वारदात में पूर्व एमएलसी व सीवान को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष तथा बीजेपी नेता मनोज कुमार सिंह के भांजे हुसैनगंज थाने के पैगंबरपुर निवासी चंदन कुमार सिंह के पुत्र हर्ष कुमार सिंह की मौत हो गई. वहीं उनके बहनोई बर्मा सिंह के पुत्र चंदन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए पीएमसीएच पटना रेफर किया गया है.

प्रतिनिधि,सीवान: नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर आंदर ढाला ओवर ब्रिज के पास बुधवार की शाम लगभग साढ़े छह बजे मामूली सड़क विवाद ने खूनी रूप ले लिया. कार से टक्कर लगने के बाद भड़के हमलावरों ने दुस्साहस दिखाते हुए कार सवार लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. इस सनसनीखेज वारदात में पूर्व एमएलसी व सीवान को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष तथा बीजेपी नेता मनोज कुमार सिंह के भांजे हुसैनगंज थाने के पैगंबरपुर निवासी चंदन कुमार सिंह के पुत्र हर्ष कुमार सिंह की मौत हो गई. वहीं उनके बहनोई बर्मा सिंह के पुत्र चंदन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए पीएमसीएच पटना रेफर किया गया है. बताया जा रहा है कि चंदन सिंह एवं उनके पुत्र हर्ष कुमार सिंह तिलक समारोह में जाने के लिए सड़क के किनारे गाड़ी खड़ा कर परिवार के अन्य लोगों को गाड़ी का इंतजार कर रहे थे. इसी दौरान चंदन सिंह की गाड़ी एवं हमलावरों की गाड़ी आपस में सट जाने पर हमलावर आक्रोश में आकर पिता- पुत्र से उलझ गए, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया. दिनदहाड़े हुई इस गोलीबारी से इलाके में दहशत फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही एसपी पुरन कुमार झा और एसडीपीओ अजय कुमार मौके पर पहुंचे और सदर अस्पताल में घायलों का हालचाल लेकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepak Mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >