फांरेंसिक टीम ने हत्या की घटना की जांच की

एमएच नगर थाना के धनौती निवासी गोविंद कुमार की पेड़ से लटके शव मामले में मंगलवार की देर शाम एसडीपीओ अजय कुमार सिंह ने घटनास्थल पर मामले की जांच की. उसके बाद शव को पेड़ से नीचे उतरवाया. जहां गोपालगंज से फांरेंसिक टीम के प्रवण कुमार ने घटना स्थल से सैंपल एकत्रित किया. जमीन से शव की दूरी साढ़े पांच फूट तक पायी गयी.

प्रतिनिधि, हसनपुरा. एमएच नगर थाना के धनौती निवासी गोविंद कुमार की पेड़ से लटके शव मामले में मंगलवार की देर शाम एसडीपीओ अजय कुमार सिंह ने घटनास्थल पर मामले की जांच की. उसके बाद शव को पेड़ से नीचे उतरवाया. जहां गोपालगंज से फांरेंसिक टीम के प्रवण कुमार ने घटना स्थल से सैंपल एकत्रित किया. जमीन से शव की दूरी साढ़े पांच फूट तक पायी गयी. बुधवार को छपरा से हैंडलर सुरेंद्र प्रसाद ने नेतृत्व में डॉग स्क्वॉड ने घटना की जांच की. इस दौरान डॉग घटना से महज 50 कदम की दूरी तक ही जा सका. उसके आगे नहीं जा सका. जिससे कोई ट्रेस आउट नहीं हो सका.वहीं शव पोस्टमार्टम होकर बुधवार की सुबह पैतृक गांव पहुंचा, जहां शव पहुंचते ही पूरा माहौल गमगीन हो गया.मृतक की मां, बहन व भाई सहित अन्य दहाड़ मार कर रोने बिलखने लगे. अपराह्न तीन बजे गांव के श्मशान घाट में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया. घटना को ले पूरे गांव में शोक की लहर है. गौरतलब हो कि मंगलवारकी शाम धनौती निवासी स्व मनु राम के 20 वर्षीय पुत्र गोविंद कुमार का शव धनौती ब्रह्म स्थान स्थित बरगद के पेड़ से लटकते हुए शव पुलिस ने बरामद किया. घटना के बाद परिजनों का कहना है कि गोविंद की कहीं दूसरे जगह हत्या कर शव को इस पेड़ से लटका दिया गया है. लोगों ने बताया कि गोविंद की किसी से कोई मतभेद नहीं था. आखिर हत्या कैसे हो गयी लोगों के समझ से परे है. इधर थानाध्यक्ष मिहिर ने बताया कि मोबाइल का सीडीआर बुधवार की देर शाम तक उपलब्ध हो जाएगा. जहां पोस्टमार्टम रिपोर्ट व मोबाइल सीडीआर से हत्या के कारणों का पता चल सकेगा. मौके पर इंस्पेक्टर अब्दुल माजिद व आंदर थानाध्यक्ष पप्पन कुमार सहित स्थानीय पुलिस बल उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >