भगवानपुर हाट. प्रखंड क्षेत्र के खैरवा बाजार स्थित एक पोखरा में शनिवार को डूबने से पांच वर्षीय बालक की मौत हो गई. मृतक की पहचान खैरवा गांव के प्रदीप गुप्ता के पांच वर्षीय पुत्र प्रमोद कुमार के रूप में हुई है. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मिली जानकारी के अनुसार प्रमोद कुमार अपने दादा दीना साह की चाय की दुकान के पास खेल रहा था. इसी दौरान वह खेलते-खेलते पोखरा के किनारे चला गया. बताया जाता है कि पैर धोने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह पोखरा में गिर गया, जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई. बताया जाता है कि वह करीब एक बजे से ही लापता था. काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की. इधर-उधर तलाश करने के बाद जब पोखरा में खोजा गया तो करीब चार बजे बालक का शव पोखरा से बरामद हुआ. मृतक दो भाइयों में बड़ा था, जबकि उससे छोटी एक बहन है. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए. इधर बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां बबीता देवी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
पोखरा में डूबने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत
प्रखंड क्षेत्र के खैरवा बाजार स्थित एक पोखरा में शनिवार को डूबने से पांच वर्षीय बालक की मौत हो गई. मृतक की पहचान खैरवा गांव के प्रदीप गुप्ता के पांच वर्षीय पुत्र प्रमोद कुमार के रूप में हुई है. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
