प्रतिनिधि, दरौदा. प्रखंड में चल रहे आवास सर्वे प्लस 2024 के री-वेरिफिकेशन कार्य में नहीं होने पर बीडीओ सिंपी कुमारी ने कड़ा रुख अपनाया है. समीक्षा के दौरान कई पंचायतों में प्रगति दर प्रखंड की औसत प्रगति 71.77 से कम पाई गई, जिसके बाद संबंधित अपेक्षित प्रगति कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है. बीडीओ द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि बार-बार निर्देश देने के बावजूद भी 27 फरवरी 2026 को आवास सॉफ्ट के डाटा के अवलोकन में यह पाया गया कि कई पंचायतों में री-वेरिफिकेशन की गति बेहद धीमी है. इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए संबंधित पंचायत सचिवों, ग्रामीण आवास सहायकों और पंचायत”””” रोजगार सेवकों से जवाब तलब किया गया है. जिन कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है, उनमें रंजन कुमार सुमन पंचायत सचिव सह ब्लॉक वेरिफायर कोथूआ सारंगपुर, राजेश कुमार ग्रामीण आवास सहायक सह ब्लॉक वेरिफायर रसूलपुर, आनंद कुमार सिंह ग्रामीण आवास सहायक सह ब्लॉक वेरिफायर जलालपुर, राजन कुमार प्रसाद ग्रामीण आवास सहायक सह ब्लॉक वेरिफायर शेरही, उमेश पंडित ग्रामीण आवास सहायक सह ब्लॉक वेरिफायर सिरसांव शामिल हैं. पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि री-वेरिफिकेशन कार्य में सुस्ती के कारण आवासविहीन परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभमिलने में बाधा उत्पन्न हो रही है. बीडीओ ने सभी संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया है कि वे तत्काल प्रगति में सुधार लाएं और निर्धारित लक्ष्य को समय सीमा के भीतर पूरा करें.
आवास सर्वे में सुस्ती पर पांच से स्पष्टीकरण
प्रखंड में चल रहे आवास सर्वे प्लस 2024 के री-वेरिफिकेशन कार्य में नहीं होने पर बीडीओ सिंपी कुमारी ने कड़ा रुख अपनाया है. समीक्षा के दौरान कई पंचायतों में प्रगति दर प्रखंड की औसत प्रगति 71.77 से कम पाई गई, जिसके बाद संबंधित अपेक्षित प्रगति कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है.
