महाराजगंज में अवैध हथियार से फायरिंग का वीडियो वायरल, युवक के खिलाफ FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

महाराजगंज में अवैध हथियार से फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है. युवक के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. पुलिस वायरल वीडियो की भी जांच कर रही है.

Video of firing in Maharajganj goes viral: महाराजगंज थाना क्षेत्र के मानपुर गांव में एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ फायरिंग करने का वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस ने संज्ञान लिया है. पुलिस ने युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है.

इस मामले में पुलिस पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार ने थाने में आवेदन देकर युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की अनुशंसा की थी. आवेदन के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है.

सरकारी मोबाइल पर मिली फायरिंग के वीडियो की सूचना

पुलिस पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार ने आवेदन में बताया है कि 7 अगस्त को सरकारी मोबाइल नंबर पर एक व्यक्ति की ओर से फायरिंग करते हुए वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होने की सूचना मिली थी. सूचना मिलने के बाद वीडियो की सत्यता और मामले की जानकारी जुटाने के लिए पुलिस बल के साथ मानपुर गांव पहुंचकर जांच की गयी.

पुलिस को देखते ही घर से निकलकर भागा युवक

पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान एक युवक पुलिस टीम को देखते ही अपने घर से निकलकर तेजी से भागने लगा. पुलिस बल ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन युवक गली का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा.

युवक के भागने के बाद मौके पर आसपास के लोग भी जुट गये. पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की और भागने वाले युवक की पहचान थाना क्षेत्र के मानपुर निवासी नानक यादव के पुत्र भीम यादव के रूप में की.

अवैध हथियार रखने और वीडियो वायरल करने का आरोप

पुलिस पदाधिकारी की ओर से दिये गये आवेदन में कहा गया है कि अवैध हथियार रखना और अवैध हथियार के साथ फायरिंग करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो क्लिप डालना संज्ञेय अपराध है. मामले में पुलिस ने युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी

थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आरोपित युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. पुलिस वायरल वीडियो की भी जांच कर रही है और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटायी जा रही है.

Also Read: जल्द नये रूप में दिखेगा सोनपुर, ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट और हरिहरनाथ कॉरिडोर बनेगा गेम चेंजर, मास्टर प्लान पर हुई बात


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अफजल अनवर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >