गैस एजेंसी पर वितरण के दौरान मारपीट

शुक्रवार की संध्या आंबेडकर गैस एजेंसी पर गैस वितरण के दौरान बहुचक के युवकों ने बवाल मचाते हुए हंगामा कर दिया. जिसके बाद घटना मारपीट में तब्दील हो गयी. इस घटना में एक कर्मी के हाथ मे गंभीर चोट लगी है और 30 हजार रुपये छीनने का आरोप लग रहा है. घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी राहुल कुमार और संतोष जायसवाल सहित डायल 112 पुलिस टीम पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण किया और खुद ही अपनी देखरेख में गैस का वितरण करवाया.

मैरवा. शुक्रवार की संध्या आंबेडकर गैस एजेंसी पर गैस वितरण के दौरान बहुचक के युवकों ने बवाल मचाते हुए हंगामा कर दिया. जिसके बाद घटना मारपीट में तब्दील हो गयी. इस घटना में एक कर्मी के हाथ मे गंभीर चोट लगी है और 30 हजार रुपये छीनने का आरोप लग रहा है. घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी राहुल कुमार और संतोष जायसवाल सहित डायल 112 पुलिस टीम पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण किया और खुद ही अपनी देखरेख में गैस का वितरण करवाया. घायल कर्मी दिलीप कुमार बैठा बताया जाता है. इस मामले में एजेंसी के मालिक चन्द्रमा मांझी ने दो दर्जन से अधिक लोगों को आरोपित करते हुए थाने में आवेदन दिया है. उसने 30 हजार कैश छीनने के साथ कर्मी को बेरहमी से पीटने व जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. नगर परिषद में प्रधान लिपिक की प्रतिनियुक्ति सीवान. नगर परिषद सीवान में अंचल कार्यालय नौतन के प्रधान लिपिक विनोद कुमार राम की प्रतिनियुक्ति की गई है.विनोद कुमार राम ने नगर परिषद में योगदान दे दिया है.नगर कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा जारी निर्देश में प्रभारी प्रधान सहायक राहुल कुमार सिंह को कहा गया है कि वे प्रधान सहायक-सह-लेखापाल के पद का संपूर्ण प्रभार एक सप्ताह के भीतर विनोद कुमार राम को हस्तांतरित कर दें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >