सात पदों का चुनाव निर्विरोध संपन्न

जिला समादेष्टा कार्यालय परिसर में बिहार रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ के सात पदों के लिए रविवार को चुनाव नामांकन की प्रक्रिया संपन्न हुई. इस संबंध में चुनाव पर्यवेक्षक शुदेश्वर प्रसाद ने बताया कि बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ जिला शाखा का चुनाव नामांकन रविवार को सुबह साढ़े दस बजे से दो बजे तक हुई. वहीं नाम वापसी ढाई बजे से चार बजे तक शांतिपूर्ण संपन्न हुई. इसमें सात पदों पर चुनाव चिह्न आवंटित किया गया.

प्रतिनिधि, सीवान. जिला समादेष्टा कार्यालय परिसर में बिहार रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ के सात पदों के लिए रविवार को चुनाव नामांकन की प्रक्रिया संपन्न हुई. इस संबंध में चुनाव पर्यवेक्षक शुदेश्वर प्रसाद ने बताया कि बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ जिला शाखा का चुनाव नामांकन रविवार को सुबह साढ़े दस बजे से दो बजे तक हुई. वहीं नाम वापसी ढाई बजे से चार बजे तक शांतिपूर्ण संपन्न हुई. इसमें सात पदों पर चुनाव चिह्न आवंटित किया गया. बताया कि चुनाव की तिथि की घोषणा 31 मार्च को केंद्रीय समिति की बैठक में किया जाएगा. अध्यक्ष पद के दिलीप कुमार सिंह, उपेंद्र यादव, जितेंद्र कुमार यादव, सुमन कुमार, उपाध्यक्ष के लिए सुधीर कुमार प्रसाद, शिव कुमार सिंह, शैलेंद्र दूबे, सचिव के लिए जयमंगल सिंह, रमेश कुमार सिंह व कोषाअध्यक्ष रविंद्र पाल, हरेराम प्रसाद ने नामांकन किया है. बताया कि उप सचिव अजित कुमार सिंह, संगठन सचिव हरिशंकर साह, अमरनाथ प्रसाद, अयूब खां, राजन दूबे व कार्यालय सचिव के लिए रामाकांत सिंह व ओमप्रकाश सिंह निर्विरोध निर्वाचित हो गए. इसकी सूचना जिला पदाधिकारी, एसपी, जिला समादेष्टा सहित अन्य पदाधिकारी को दे दी गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >