आपसी मिल्लत का पर्व ईद संपन्न

जिले में इर्द-उल-फितर का त्योहार शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर मुस्लिमों ने ईदगाहों में जाकर ईद की नमाज अदा की. इसके बाद गले मिल एक-दूसरे को इर्द की मुबारकबाद दी.महिलाएं सुबह से लेकर देर शाम तक मेहमानों की खातिरदारी में जुटी रही.

प्रतिनिधि,सीवान. जिले में इर्द-उल-फितर का त्योहार शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर मुस्लिमों ने ईदगाहों में जाकर ईद की नमाज अदा की. इसके बाद गले मिल एक-दूसरे को इर्द की मुबारकबाद दी.महिलाएं सुबह से लेकर देर शाम तक मेहमानों की खातिरदारी में जुटी रही. ईदगाहों व मस्जिदों में ईद की दो रिकअत वाजिब नमाज अदा की गई.शहर के ईदगाह में समय से काफी पहले ही लोग पहुंच गये. ईदगाह का चप्पा-चप्पा भर गया. ठीक आठ बजे नमाज शुरु हो गई. इमाम ने अपनी तकरीर में ईद की अहमियत बयान की. शहर के नवलपुर ईदगाह,दरबार मस्जिद,शेख मोहल्ला ग्यारहवीं मस्जिद ,पुराना किला मस्जिद,हाफीजी चौक करीम शाह मस्जिद,चौक बाजार बड़ी मस्जिद,आर के माडल स्कूल मस्जिद,गौसुलवारा स्थित आसी जामा मस्जिद,शुक्ला टोली मस्जिद,शुक्ला टोली शहीदी मस्जिद,बाबुनिया रोड मस्जीदे सिद्दिक ,एम एम कालोनी बेलाल मस्जिद,एम एम कालोनी मोहम्मदी मस्जिद,मस्जिदे अबुतालिब पोखरा पुरानी किला ,माहपुर जामा मस्जिद ,आंदर फिरोजपुर ,खुजवां ,जमालपुर ,फाजिलपुर, मस्जिदे जाफरिया मन्द्रापाली समेत कई ईदगाह व मस्जिदों में नमाज अदा की गई.अमन चैन व तरक्की की दुआ की.इधर जैसे ही ईदगाह में नमाज समाप्त हुई और नमाजी अपने घर को निकलने ही वाले थे कि रिमझिम रिमझिम बारिश होने लगी.हालांकि इसके बावजूद भी लोगो का उत्साह कम नही हुआ. सुरक्षा में तैनात रहे पुलिसकर्मी ईद पर नमाजियों को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए जगह-जगह जवानों की तैनाती की गई थी .कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे.ईदगाह व मस्जिदों के पास मेले का दृश्य रहा. जहां बच्चे बड़े बुजुर्गों ने जमकर खरीदारी की. ईदगाहों में उमड़ी नमाजियों की भीड़ शहर के विभिन्न ईदगाह नमाजियों से भरे पड़े थे. ईदगाह में जगह कम पड़ी तो लोगों ने बाहर ही नमाज अदा की. ऐसा माना जाता है कि ईद की नमाज खुले आसमान के नीचे पढ़ने का हुक्म है.परंपरा के अनुसार ईद के मौके पर लोगों ने नमाज अदा की.इसके बाद इमाम ने खुतबा पढ़ा जिसे नमाजियों ने पूरी श्रद्धा के साथ सुना. इसके बाद लोगों ने एक दूसरे को गले लगाया .अधिकांश नमाजी वहां से अपने पूर्वजों की कब्र पर गए और वहां फातिहा पढ़कर उनका शुक्रिया अदा किया.वहां से लोग अपने घर पहुंचे और फिर शुरु हो गया ईद का जश्न. दंडाधिकारी रहे तैनात ईद के त्यौहार के मौके पर शहर से लेकर गांव तक शांति व सौहार्द कायम करने के उद्देश्य से प्रशासनिक पदाधिकारियों ने घूम घूम कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जिला मुख्यालय में बड़ी मस्जिद के समीप दंडाधिकारी और पुलिस बलों की तैनाती की गई थी. एसपी पुरन कुमार झा, एसडीपीओ अजय कुमार सिंह,नगर इंस्पेक्टर अविनाश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी ईदगाह पहुंचे . पूरे जिले में 463 स्थानों पर मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी रहे तैनात पर्व को लेकर पूरे जिले में 463 स्थानों पर मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी जगह-जगह तैनात किए गए. वही संवेदनशील जगहों पर अत्यधिक जवानों को तैनात किया गया था.शहर के बड़ी मस्जिद ,शांति वटवृक्ष सहित अन्य मस्जिदों के पास पुलिस डटी रही. विभिन्न रूटों पर पुलिस जवान व अधिकारी बाइक व चार पहिया वाहन से भी गस्त कर रहे हर स्तर पर निगरानी की जा रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >