सभी बीइओ के साथ जल्द बैठक करेंगे डीइओ

जिला शिक्षा पदाधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह जल्द ही सभी प्रखंडों के शिक्षा पदाधिकारियों के साथ एक आवश्यक बैठक करेंगे. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के निर्देश पर विभागीय हित एवं प्रशासनिक दृष्टिकोण से प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के रिक्त पद पर पर्यवेक्षीय स्तर के पदाधिकारी को प्रतिनियुक्त की गयी है.

सीवान. जिला शिक्षा पदाधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह जल्द ही सभी प्रखंडों के शिक्षा पदाधिकारियों के साथ एक आवश्यक बैठक करेंगे. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के निर्देश पर विभागीय हित एवं प्रशासनिक दृष्टिकोण से प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के रिक्त पद पर पर्यवेक्षीय स्तर के पदाधिकारी को प्रतिनियुक्त की गयी है. ये सभी पदाधिकारी अपने कार्यों के अतिरिक्त (वित्तीय अधिकार सहित) आवंटित प्रखंड में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के रिक्त पदों पर व्यवस्था होने तक प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के रूप में कार्य करेंगे. इधर विभिन्न पर्यवेक्षीय पदाधिकारी को बीइओ का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण करने के पश्चात जल्द ही डीइओ सभी के साथ बैठक करेंगे. डीइओ ने बताया कि बैठक कर सभी को विभागीय नियम कायदे से अवगत कराया जायेगा. विद्यालय स्तर पर संचालित योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के सभी पहलुओं की जानकारी दी जायेगी. डीइओ ने भरोसा जताया कि इन पर्यवेक्षीय पदाधिकारी द्वारा बीइओ का अतिरिक्त कार्य देखने से विभाग को काफी सहूलियत होगी. साथ ही विद्यालय स्तर पर संचालित योजनाओं को गति देने में बल मिलेगा. इधर शनिवार को डीइओ के समक्ष उनके कार्यालय में सदर प्रखंड के बीइओ का अतिरिक्त प्रभार सीवान सदर प्रखंड के सांख्यिकी पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने ग्रहण किया. बताते चलें कि पचरुखी की प्रखंड कल्याण पदाधिकारी अदिती कुमारी को पचरुखी, मैरवा के बीसीओ धीरेंद्र कुमार ओझा को मैरवा, गुठनी के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी दीपक कुमार को गुठनी, हुसैनगंज के बीसीओ अरविंद कुमार को हुसैनगंज, जीरादेई के प्रखंड कल्याण पदाधिकारी मुरारी कुमार को जीरादेई, दारौंदा के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सौरव सुमन को दाराैंदा, गोरेयोकोठी बीएसओ अभय मिश्रा को गोरेयाकोठी, लकड़ी नबीगंज के प्रखंड कल्याण पदाधिकारी अलाउद्दीन अंसारी को लकड़ी नबीगंज, बसंतपुर की प्रखंड कल्याण पदाधिकारी मोनिका कुमारी को बसंतपुर, दरौली के प्रखंड कल्याण पदाधिकारी अरविंद द्विवेदी को बसंतपुर तथा भगवानपुर हाट के बीसीओ राकेश कुमार को भगवानपुर हाट के बीईओ की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepak mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >