प्रतिनिधि, सीवान. सराय थाना क्षेत्र के बभनौली गांव के समीप शुक्रवार की दोपहर अपराधियों ने सीएसपी संचालक को गोली मारकर पांच लाख रूपये लूट ली. घटमा में वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल सीएसपी संचालक थाना क्षेत्र के कल्याणपुर बाजार निवासी 45 वर्षीय अशोक पटेल है. घटना के संबंध में घायल ने बताया कि मैं कल्याणपुर बाजार पर ग्रामीण बैंक का सीएसपी चलाता हूं. शुक्रवार की दोपहर शहर स्थित एक्सिस बैंक से सीएसपी के लिए रुपये की निकासी करने के लिए आया था. पांच लाख रुपए की निकासी कर अपनेी बाइक से कल्याणपुर जा रहा था कि बभनौली गांव के रकीसहा पोखरा के समीप एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने हथियार के बल पर पैसा लूटपाट करने लगे. जहां विरोध किया तो अपराधियों ने तीन गोली मार दी. एक पीठ पर, पेट में और जांघ में गोली लगी है. इसके बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया. जहां घायल की स्थिति नाजुक बनी हुई है. बैंक से ही पीछे लगे थे अपराधी- बताया जाता है कि अपराधी एक्सिस बैंक से ही अशोक पटेल का पीछा कर रहे थे. शहर के आसपास मौका नहीं मिलने के कारण अपराधियों ने घटना को अंजाम नहीं दिया होगा और जैसे ही बभनौली गांव के समीप सुनसान रास्ता होने पर अपराधी को मौका मिला की घटना को अंजाम दे दिया और मौके से फरार हो गए. घटना को अंजाम देने के बाद पुनः पीछे की तरफ भागे अपराधी- स्थानीय लोगों के मुताबिक जैसे ही अपराधियों ने सीएसपी संचालक को गोली मारकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया कि कुछ लोगों की नजर उसपर पड़ गई. इसके बाद अपराधी फिर मुड़कर सीवान के तरफ फरार हो गए. खून से लतपथ थ घायल को देख यह खबर पूरे गांव में फैल गई और लोगों ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. एसडीपीओ ने ली मामले की जानकारी इधर जैसे ही लूटपाट की घटना की सूचना सदर एसडीपीओ अजय कुमार सिंह को लगी की वे सदर अस्पताल पहुंच गए. इसके बाद उन्होंने घटना से संबंधित जानकारी हासिल की और घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच की वहीं उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर कार्यवाई करने का निर्देश दिया. बोले थानाध्यक्ष एक व्यक्ति को गोली लगी है. मामले की जांच की जा रही हैं. जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. विकास कुमार बिट्टू, थानाध्यक्ष, सराय
सीएसपी संचालक को गोली मारकर पांच लाख की लूट
सराय थाना क्षेत्र के बभनौली गांव के समीप शुक्रवार की दोपहर अपराधियों ने सीएसपी संचालक को गोली मारकर पांच लाख रूपये लूट ली. घटमा में वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल सीएसपी संचालक थाना क्षेत्र के कल्याणपुर बाजार निवासी 45 वर्षीय अशोक पटेल है.
