भाकपा माले ने निकाला मार्च

1857 के साम्राज्यवाद विरोधी संघर्ष को याद करते हुए शनिवार को भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न प्रखंडों में मार्च निकाला. गुठनी प्रखंड मुख्यालय स्थित भाकपा माले कार्यालय पर बैठक आयोजित कर साझी शहादत साझी विरासत की परंपरा को लेकर भाकपा माले के प्रखंड सचिव रामाजी यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मार्च निकाला. मार्च प्रखंड कार्यालय से तेनुआ मोड़, मुख्य बाजार होते हुए गुठनी चौराहे पर सभा में तब्दील हो गया.

प्रतिनिधि,गुठनी/नौतन .1857 के साम्राज्यवाद विरोधी संघर्ष को याद करते हुए शनिवार को भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न प्रखंडों में मार्च निकाला. गुठनी प्रखंड मुख्यालय स्थित भाकपा माले कार्यालय पर बैठक आयोजित कर साझी शहादत साझी विरासत की परंपरा को लेकर भाकपा माले के प्रखंड सचिव रामाजी यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मार्च निकाला. मार्च प्रखंड कार्यालय से तेनुआ मोड़, मुख्य बाजार होते हुए गुठनी चौराहे पर सभा में तब्दील हो गया. सभा को संबोधित करते हुए रामाजी यादव ने कहा कि देश की आजादी में प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का आगाज करने वाले भारत मां के वीर सपूतों को कोटि-कोटि नमन. यह दिन भारत के गौरवशाली इतिहास का प्रतीक है, जब वीर जवानों और जनसाधारण ने मिलकर अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध आज ही के दिन बिगुल फूंका था. देश के आजादी में सभी जाती सभी धर्मों के लोगों ने अपनी कुर्बानी दी है. सभी तरह के लोगों ने साझी शहादत देकर देश को आजाद कराने में अपना अहम भूमिका निभाया है. केंद्र की सरकार देश जाती धर्म के नाम पर विभाजनकारी नीति अपनाये है जो कि किसी खास जाति धर्म के नियमवाली में संवैधानिक अधिकार से वंचित करनी चाहती है जिसके खिलाफ पुरजोर तरीका से संघर्ष करने की जरूरत है. अभी देश में आतंकवाद जैसे हमले जारी है. उम्मीद है कि इस हमले के खिलाफ हमारी संपूर्ण देश आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष करेगा. मौके पर इंद्रजीत कुशवाहा, नवमीलाल पासवान, गजराज राम, अनिल राम, फेकू बैठा, चंद्रप्रकाश शाह, शेषनाथ राम, बिन्दा देवी, अंगद पटेल, रोहित राम समेत अन्य लोग शामिल रहे. उधर नौतन प्रखंड मुख्यालय पर भाकपा माले विधायक अमरजीत कुशवाहा के अगुवाई में मार्च निकाला गया, जो नौतन के भुलौनी मौड से होकर नौतन बाजार होते हुए प्रखंड मुख्यालय के समीप सभा में तब्दील हो गयी, सभा को संबोधित करते हुए विधायक अमरजीत कुशवाहा ने कहा कि पहलगाम हमला को लेकर देश के सेना दुश्मन से लड़ रही है. देश के एकता अखंडता को लेकर हम सभी विपक्ष सेना के साथ हैं .जिसके लिए हर कुर्बानी देने के लिए तैयार है, इस मौके पर शिवजी साहनी, पवन कुशवाहा, राहुल कुमार, विनोद सिंह आदि माले नेता कार्यकर्ता ने संबोधित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >