कार्रवाई से डरने वाली नहीं है कांग्रेस

नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ इडी की चार्जशीट को लेकर राजनीति तेज हो गई है. कार्रवाई के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष सुशील कुमार यादव की उपस्थिति में बिहार प्रदेश प्रतिनिधि डॉक्टर ख्वाजा एहतेशाम अहमद के नेतृत्व में प्रतिरोध मार्च निकाला गया. प्रधान डाकघर के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया गया.

प्रतिनिधि, सीवान. नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ इडी की चार्जशीट को लेकर राजनीति तेज हो गई है. कार्रवाई के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष सुशील कुमार यादव की उपस्थिति में बिहार प्रदेश प्रतिनिधि डॉक्टर ख्वाजा एहतेशाम अहमद के नेतृत्व में प्रतिरोध मार्च निकाला गया. प्रधान डाकघर के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया गया. डॉ अहमद ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार की दमनात्मक और प्रतिशोधनात्मक कार्रवाई से कांग्रेस डरने वाली नहीं है. कांग्रेस पार्टी ने गोरे अंग्रेजों को जब खदेड़ने में कमी नहीं की तो निश्चित रूप से आज इस देश में जो गरीबों,वंचितों किसानों एवं नौजवानों के सपनों को मसलने वाले काले अंग्रेज हैं. उनको भी एक दिन अपना हिसाब देने के लिए कांग्रेस मजबूर करेगी.भाजपा और नरेंद्र मोदी के तानाशाही रवैया के विरोध में कांग्रेस पार्टी पूरे देश में इडी कार्यालय के समक्ष अथवा जिलों में केंद्र सरकार के कार्यलय के समक्ष प्रदर्शन कर रही है. कांग्रेस का प्रत्येक सिपाही भाजपा के इस दमनात्मक रवैया के खिलाफ देश की आम अवाम को जागरूक करने का आंदोलन चलेगा. कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कमलेश कुमार सिंह बच्चू, ध्रुव लाल प्रसाद, लाल बाबू खरवार, मेराज अहमद, जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सिराज आलम,शशि भूषण कुमार, विकास तिवारी चंद्र मोहन तिवारी सूर्यभान उपाध्याय, कृष्ण श्रीवास्तव, सैयद यमनी, दिलावर खान सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >