सीवान: बड़हरिया में पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 30 मवेशी बरामद, यूपी के दो तस्कर गिरफ्तार

Siwan News : वाहन जांच के दौरान ट्रक में क्रूरतापूर्वक लदे कुल 30 मवेशी बरामद हुए. मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.

सीवान अरविंद कुमार सिंह की रिपोर्ट
Siwan News : बड़हरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 30 मवेशी बरामद किए हैं. इस दौरान दो पशु तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है, जो उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं.

पुलिस देख ट्रक चालक भागने का प्रयास किया

पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सीवान द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर बरहरिया थाना पुलिस टीम खानपुर मोड़ के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी. इसी दौरान एक संदिग्ध ट्रक को जांच के लिए रोका गया. पुलिस को देखते ही चालक ने ट्रक भगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को घेरकर पकड़ लिया.

जांच के दौरान ट्रक में क्रूरतापूर्वक लदे कुल 30 मवेशी बरामद हुए. मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.

यूपी के अमरोहा निवासी है दोनों

गिरफ्तार शोएब, पिता लल्लू, निवासी पिपलोती खुर्द अदतमली, थाना हसनपुर, जिला अमरोहा (उत्तर प्रदेश) और रिंकु पाल, पिता जय पाल सिंह, निवासी भैसरौली, थाना हसनपुर, जिला अमरोहा (उत्तर प्रदेश) का रहने वाले हैं.

इन धाराओं में मामला दर्ज

बड़हड़िया थाना पुलिस ने इस मामले में संबंधित धाराओं 317(5)/3(5) बीएनएस एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 11(i)(a)(b)(c)(d)—के तहत प्राथमिकी दर्ज की है.बरामद सभी मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर भेजकर उनकी देखभाल की जा रही है.

अवैध तस्करी के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगा

छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष पु.नि. छोटन कुमार, पु.अ.नि. अमित कुमार शर्मा सहित थाना के अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे. थानाध्यक्ष ने बताया कि अवैध पशु तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है.

Also Read: सीवान में बेटी की शादी से पहले चोरों ने मचाई तबाही, जेवर, साड़ियां और नकदी समेत 20 लाख की संपत्ति उड़ाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >