प्रतिनिधि, सीवान. जिले में पैक्स चुनाव को लेकर सोमवार की शाम प्रचार का शोर थम गया और अब प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला बुधवार को मतपेटियों में बंद होगा. चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. जिले के 29 पैक्स के लिए 117 मतदान केंद्र बनाये गये हैं, जहां कुल 74 हजार 314 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.मतदान 18 मार्च को सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 4:30 बजे तक चलेगा.शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है तथा सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं. जिला प्रशासन के अनुसार जिले में कुल 37 पैक्स में चुनाव प्रस्तावित था, लेकिन इनमें से 8 पैक्स में प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं. इस कारण अब शेष 29 पैक्स में ही मतदान कराया जायेगा.पैक्स चुनाव को लेकर जिला मुख्यालय स्थित अंबेडकर भवन से सभी प्रखंडों को चुनाव सामग्री उपलब्ध करा दी गयी है. यहां से आवश्यक सामग्री संबंधित प्रखंडों को दी गयी.चुनाव प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए सभी प्रखंड मुख्यालयों से चुनाव कर्मियों की टीम मंगलवार को चुनाव सामग्री के साथ अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना होगी. सभी मतदान कर्मियों को पहले ही प्रशिक्षण दिया जा चुका है ताकि मतदान के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो और पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हो सके.मतदान को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किये गये हैं.सभी मतदान केंद्रों पर भारी संख्या में पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की गयी है.चुनाव वाले क्षेत्र में पुलिस की गश्ती भी बढ़ा दी गयी है .जिला सहकारिता पदाधिकारी सौरभ कुमार ने कहा कि पैक्स चुनाव को लेकर जिले में सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. सभी मतदान केंद्रों पर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं तथा दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गयी है.
पैक्स चुनाव का प्रचार थमा,कल मतदान
जिले में पैक्स चुनाव को लेकर सोमवार की शाम प्रचार का शोर थम गया और अब प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला बुधवार को मतपेटियों में बंद होगा. चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. जिले के 29 पैक्स के लिए 117 मतदान केंद्र बनाये गये हैं, जहां कुल 74 हजार 314 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.मतदान 18 मार्च को सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 4:30 बजे तक चलेगा.
