सीवान के बड़हरिया में प्रधानाध्यापकों की बैठक, बीइओ ने योजनाओं को समय पर पूरा कर रिपोर्ट देने का दिया निर्देश

बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय में प्रधानाध्यापकों की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता बीइओ राजीव कुमार पांडेय ने की. इस बैठक में 'एक पेड़ मां के नाम', इंस्पायर अवार्ड, मीना मंच, एफएलएन, तंबाकू मुक्त विद्यालय जैसी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई.

बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी सभागार में मंगलवार को प्रधानाध्यापकों की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता बीइओ राजीव कुमार पांडेय ने की. इसमें विद्यालयों में संचालित विभिन्न शैक्षणिक एवं जागरूकता कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गयी. साथ ही योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर प्रधानाध्यापकों को आवश्यक निर्देश दिये गये.

विभिन्न योजनाओं की हुई समीक्षा

बैठक में ‘एक पेड़ मां के नाम’, इंस्पायर अवार्ड, मीना मंच, पीबीएल (एमआइपी-4.4), एफएलएन, तंबाकू मुक्त विद्यालय और प्रशस्त ऐप-2.0 समेत अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गयी. इस दौरान संबंधित योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की भी समीक्षा की गयी.

बीइओ राजीव कुमार पांडेय ने प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया कि सरकार की ओर से संचालित सभी योजनाओं एवं कार्यक्रमों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा कराना सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि कार्य पूरा होने के बाद उसकी रिपोर्ट भी समय पर विभाग को उपलब्ध करायी जाये, ताकि योजनाओं की प्रगति की सही जानकारी विभाग को मिल सके.

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिया जोर

बीइओ ने कहा कि विद्यालयों में संचालित योजनाओं का उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब शिक्षक और प्रधानाध्यापक पूरी जिम्मेदारी एवं गंभीरता के साथ उनका क्रियान्वयन करेंगे. उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करने पर विशेष जोर दिया.

उन्होंने प्रधानाध्यापकों से कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए. विद्यालय स्तर पर सभी गतिविधियों को निर्धारित दिशा-निर्देश के अनुसार पूरा करते हुए समय पर रिपोर्ट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें.

दो शिफ्ट में हुई बैठक

प्रधानाध्यापकों की बैठक का आयोजन दो शिफ्टों में किया गया. इसमें प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने भाग लिया. बैठक के दौरान शिक्षा विभाग की ओर से संचालित कार्यक्रमों की स्थिति पर चर्चा करते हुए उनके बेहतर क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये.

मौके पर एचएम शंभूनाथ यादव, पुष्पा वर्मा, दिलनवाज अहमद, अनिल मांझी, विनोद कुमार, संजत कुमार, द्वारिका राम, रामनरेश राम, माहेलका, जीतेंद्र कुमार, अतीकुर्रहमान अंसारी, कृष्णा राम समेत अन्य प्रधानाध्यापक मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें:  बिहार पुलिस को मिलेगा नया मुखिया, जानिए कौन-कौन से आईपीएस अधिकारी हैं मुख्य दावेदार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आनंद मिश्र

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >