Bihar News: सीवान में किन्नर और पवरियों के बीच हिंसक झड़प, दो की हालत गंभीर

Bihar News: सीवान जिले के बसंतपुर गांव में किन्नर और पवरिया दोनों आपस में भिड़ गए है. इन दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई है. इस घटना में दो किन्नर गंभीर रूप से घायल भी है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Bihar News: सीवान जिले के बसंतपुर में उस वक्त अफरा तफरी मच गयी, जब बधाई गाने को लेकर किन्नरों एवं पवरियों के बीच हिंसक झड़प हो गयी. इसमें दो किन्नर गंभीर रूप से जख्मी हो गये है. इस घटना के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराने के बाद दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया. जख्मी किन्नरों में संगीता (55 साल) एवं मुस्कान (35 साल) शामिल हैं.

हमलावरों ने बेरहमी से किन्नरों को पीटा

घटना के संबंध में जख्मी संगीता किन्नर ने बताया कि गुरुवार की सुबह हम लोग पांच की संख्य में लगभग 8 बजे बसंतपुर निवासी प्रहलाद प्रसाद के घर बधाई गा रहे थे. इसी दौरान लगभग 30-35 की संख्या में पवरिया पहुंचे तथा बधाई गाने का विरोध करने लगे. देखते देखते विवाद इतना बढ़ गया कि डंडे और लोहे के रॉड से पिटाई करने लगे. हमलावरों ने बेरहमी से पिटाई की, जिससे वह और मुस्कान गंभीर रूप से घायल हो गईं.

घटना की जांच में जुटी पुलिस

घायल किन्नरों ने बताया कि हम लोग किसी तरह जान बचाकर वहां से भागे तथा इलाज कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. उसने बताया कि हम लोग वसंतपुर में ही रहकर लोगों के यहां बधाई गा कर अपना जीवन यापन करते हैं. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश में छापेमारी कर रही है. पुलिस ने प्रहलाद प्रसाद और अन्य गवाहों से पूछताछ शुरू की है.

Also Read: Bihar News: कैमूर में संदेहास्पद स्थिति में विवाहिता की मौत, मृतका के पिता ने पति और ससुर पर दर्ज करायी प्राथमिकी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >