Bihar News: सीवान में बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, अपराधियों के गिरफ्तारी की मांग को लेकर NH जाम

Bihar News: सीवान के तरवारा में बुधवार की दोपहर जीबी नगर थाना क्षेत्र के कर्णपुरा गांव में राहुल कुमार साह के घर पर दो दर्जन की संख्या में आये बदमाशों ने आठ राउंड गोली चलायी. इसके साथ ही बीच घर में घुस कर पांच लाख रुपये का सोना चांदी का आभूषण लूट ले गये.

Bihar News: सीवान के तरवारा में बुधवार की दोपहर जीबी नगर थाना क्षेत्र के कर्णपुरा गांव में अपराधियों के आतंक से पूरा इलाका थर्रा उठा. कर्णपुरा गांव के रहने वाले राहुल कुमार साह के घर पर दो दर्जन की संख्या में आये बदमाशों ने अंधाधुंध गोलियां चलायी. इसके साथ ही बीच घर में घुस कर पांच लाख रुपये का सोना चांदी का आभूषण लूट ले गये. फायरिंग से गांव में अफरातफरी मच गई और लोग अपने अपने घरों में दुबक गए. बदमाशों ने दरवाजे पर रखी दो बाइक, टेंट का बर्तन और कुर्सी को भी तोड़ दिया. इसके बाद हथियार लहराते हुए भाग गये.

एसपी ने की घटना की जांच

पीड़ित परिजनों ने इस घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी. जिस पर जीबी नगर थाना, गोरयाकोठी थाना, महाराजगंज थाना, एसडीपीओ महाराजगंज, एसडीपीओ सदर सीवान पहुंच कर जांच में जुट गये. उधर लोगों ने एनएच 227 ए को जाम कर अपराधियों के गिरफ्तारी की मांग करने लगे. इस बीच प्रबुद्ध लोगों ने हस्तक्षेप करते हुए आक्रोशितों को समझा बुझा कर जाम को हटवाया और इस घटना की सूचना एसपी को दी. एसपी नीरज कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचे. पुलिसबदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी करने में जुट गयी.

राहुल के घर में हुआ था बहु भोज

राहुल कुमार साह की शादी सम्पन्न होने के बाद मंगलवार की रात्रि में बहुभोज का आयोजन किया गया था. कहा जा रहा है कि आयोजन के दौरान बदमाशों ने गाली गलौज किया था, जो लोगों ने समझा बुझा कर शांत करवा दिया था. उसी झगड़ा को लेकर गोली चलाई गयी है.

राहुल की मां ने थाना में दिया आवेदन

राहुल साह की मां गीता देवी ने थाना में आवेदन देकर कर्णपुरा निवासी अभय कुमार, भक्कू सिंह, रंजन कुमार उर्फ खूनी, कमलेश सिंह, अशोक तिवारी, अमरजीत महतो, हिमांशु कुमार, अंशु सिंह, राजीव सिंह, मुन्ना सिंह, रवि राज, मुस्कान कुमार, जय प्रकाश सिंह, और निशांत सिंह को आरोपित करते हुए घर पर गोली चला कर लूटपाट करने का आरोप लगाई है. प्रभारी थानाध्यक्ष रोहित कुमार ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल तीन खोखा बरामद किया है.

Also Read: Bihar Crime: गया में जीटी रोड पर व्यवसायी ससुर-दामाद को मारी गोली, लूटपाट कर जंगल की ओर भाग निकले अपराधी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >