Big Accident: महाकुंभ जा रही 35 श्रद्धालुओं से भरी पिकअप देवरिया में पलटी, चीत्कार से मच गया कोहराम

Big Accident: सिवान से महाकुंभ स्नान करने जा रहे श्रधालुओं से भरी पिकअप गड्ढे में गिर गई. इस भीषण हादसे में एक की मौत हो गई. घायलों का इलाज किया जा रहा है.

Big Accident: बिहार के सिवान जिले से जीबी नगर थाना क्षेत्र के उसरी से महाकुंभ प्रयागराज स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं का पिकअप पलटने से एक युवक की मौत हो गयी. जबकि एक गंभीर रूप से घायल श्रद्धालु का गोरखपुर स्थित मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है. यह हादसा बुधवार की रात यूपी के देवरिया जिले के एकौना थाना क्षेत्र के नगवा खास में हुई. हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि दर्जनभर लोगों को चोटें आयी. एक युवक की स्थिति गंभीर बनी हुयी है. जिसका गोरखपुर स्थित मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है. हादसे के बाद सभी घायलों को स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों के मदद से देवरिया स्थित देवरहा बाबा मेडिकल कालेज के अलावा अन्या स्वास्थ्य केंद्रों पर भर्ती कराया गया.

चीत्कार से गांव में मच गया कोहराम

इस हादसे में मृत युवक 30 वर्षीय रोहित प्रसाद हैं, जो जीबी नगर थाना क्षेत्र के उसुरी टोला के रहनवाले थे. मौत की सूचना घटना के दूसरे दिन सुबह मिलने पर मां मीना देवी, भाई तारकेश्वर प्रसाद, धर्मराज प्रसाद, बिश्वजीत प्रसाद, और छोटू कुमार तथा मृतक की पत्नी निशा देवी तथा 5 वर्षीय पुत्र बिराज कुमार के हृदय बिदारक चीत्कार से गांव में कोहराम मच गया. मृतक रोहित प्रसाद की शादी 6 वर्ष पूर्व हुई थी.

घायलों का कराया गया प्राथमिक उपचार

हादसे के बाद रात में ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ लग गयी.विभिन्न वाहनों से सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिये देवरहा बाबा मेडकल कालेज तथा आसपास के प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराया गया. जिसमें अधिकांश को हल्की चोटें आने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया. इन घायलों में जीबीनगर तरवारा थाना क्षेत्र के कोइरीटोला टोला निवासी दिलीप कुमार, नीतू देवी, कमलावती देवी, लीलावती देवी, शिल्पी कुमारी, गुड्डी कुमारी, सीमा कुमारी, मीरा देवी, मोहित कुमार, दीपक कुमार, भागमनी देवी, रामनारायण राम और उसुरी टोला गांव के प्रियांशु कुमार, नीतीश कुमार, सोनू कुमार, आनंद कुमार, बीरेंद्र प्रसाद और ओमप्रकाश प्रसाद शामिल हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

कैसे पलटी पिकअप

घटना के संबंध में घायल भागमनी देवी ने बताया कि पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क के बगल में ही मौजूद गड्ढे में गिर गयी. इसमें गांव के रोहीत प्रसाद की मौत पर हो गई और लालबाबू सिंह के पुत्र शैलेन्द्र उर्फ गोल्डेन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे. लोगों ने इलाज के लिए सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया तो हम लोगों की जान बच गई. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे समाजसेवी रविन्द्र कुमार प्रसाद एवं दशरथ प्रसाद ने रात्रि में ही सभी घायलों को देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया पहुंचाया. कुछ घायलों का सदर अस्पताल एवं निजी अस्पताल सीवान में इलाज चल रहा है. जबकि गोल्डेन सिंह का गोरखपुर स्थित मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है.

इसे भी पढ़ें:  बिहार के इस जिले में परीक्षार्थियों को लाइन में खड़ा कर पीटा गया, पुलिसकर्मी सस्पेंड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >