प्रतिनिधि, महाराजगंज. महाराजगंज नगर पंचायत की टीम ने शुक्रवार को शहर में प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ चलाये गये अभियान में 10 किलो पॉलीथिन जब्त किया. अभियान के दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करने पर नौ दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 18 सौ रुपये का जुर्माना वसूला गया. महाराजगंज नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान के तहत यह कार्रवाई की गयी है.शहर के नया बाजार,शहीद स्मारक चौक सहीत अन्य जगहों से प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त किया गया है. उन्होंने कहा कि पॉलीथिन कैरी बैग के उपयोग को लेकर कोई समझौता नहीं किया जायेगा. प्रतिबंध के बावजूद पॉलीथिन में सामान बेचने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी. उन्होंने यह भी बताया कि सख्ती के कारण बाजार में अब कपड़े और कागज के कैरी बैग का उपयोग बढ़ा है, लेकिन नगर पंचायत की टीम सप्ताह के हर दिन छापेमारी कर नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना लगायेगी. अभियान के दौरान अंशु सिंह,गोतम कुमार,प्रिस कुमार आदि मौजूद रही. चोरों ने बंद घर से एक लाख रुपये की संपत्ति चुरायी बड़हरिया. थाना क्षेत्र के हरदियां गांव में चोरों एक बंद घर को निशाना बनाते हुए एक लाख रुपये की संपत्ति चुरा ली. गुरुवार की रात में चोरों ने मुलरी देवी के घर के गेट का ताला तोड़ दिया और घर में घुसकर गहने,कपड़े सहित लाख रुपये की संपत्ति चुरा ली. मुलरी देवी अपने परिजनों के साथ अपनी रिश्तेदारी में शादी समारोह में भागल लेने गयी थी.इसीका का फायदा उठाकर चोरों ने गहने,कपड़े आदि चुरा लिया. घटना की सूचना पाकर पुलिस ने मामले की छानबीन की.
प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त,नौ दुकानदारों पर लगा जुर्माना
महाराजगंज नगर पंचायत की टीम ने शुक्रवार को शहर में प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ चलाये गये अभियान में 10 किलो पॉलीथिन जब्त किया. अभियान के दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करने पर नौ दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 18 सौ रुपये का जुर्माना वसूला गया.
