अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

बड़हरिया. थाना क्षेत्र के करबला बाजार से लौवान जाने वाले मार्ग में जोगीटोला में शुक्रवार की दोपहर अज्ञात वाहन की चपेट में आने अधेड़ की मौत हो गयी.थाना क्षेत्र के बड़हरिया आंबेडकर नगर के मुंद्रिका राम (50) लौवान से पैदल ही अपने घर आ रहे थे कि लौवान व जोगीटोला के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गये व घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी.

बड़हरिया. थाना क्षेत्र के करबला बाजार से लौवान जाने वाले मार्ग में जोगीटोला में शुक्रवार की दोपहर अज्ञात वाहन की चपेट में आने अधेड़ की मौत हो गयी.थाना क्षेत्र के बड़हरिया आंबेडकर नगर के मुंद्रिका राम (50) लौवान से पैदल ही अपने घर आ रहे थे कि लौवान व जोगीटोला के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गये व घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी. ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. इधर थानाध्यक्ष रुपेश कुमार वर्मा ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सीवान भेज दिया. बताया जाता है कि मुंद्रिका राम रामजानकी मठ के पास मोची का काम कर परिजनों का भर-पोषण करते थे. उनकी पत्नी बहुत पहले मर चुकी है. उन्हें दो बेटे व एक बेटी है. मुंद्रिका राम की मौत की खबर मिलते ही परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे. इससे पूरे मुहल्ले में कोहराम मच गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >