एडीएम ने किया अंचल कार्यालय का निरीक्षण

सीओ एवं राजस्व कर्मचारियों के लंबे समय से हड़ताल पर रहने के कारण अंचल कार्यालय का कार्य लगभग ठप हो गया है. इसी कड़ी में शुक्रवार को एडीएम प्रमोद कुमार ने औचक निरीक्षण करते हुए अंचल कार्यालय पहुंचकर घंटों तक संचिकाओं की जांच की तथा प्रभारी सीओ सह आरओ निवेदिता त्रिपाठी को आवश्यक निर्देश दिए

प्रतिनिधि,भगवानपुर हाट. सीओ एवं राजस्व कर्मचारियों के लंबे समय से हड़ताल पर रहने के कारण अंचल कार्यालय का कार्य लगभग ठप हो गया है. इसी कड़ी में शुक्रवार को एडीएम प्रमोद कुमार ने औचक निरीक्षण करते हुए अंचल कार्यालय पहुंचकर घंटों तक संचिकाओं की जांच की तथा प्रभारी सीओ सह आरओ निवेदिता त्रिपाठी को आवश्यक निर्देश दिए.निरीक्षण के दौरान एडीएम ने दाखिल-खारिज, परिमार्जन जैसे जरूरी कार्यों को लंबित नहीं रखने पर जोर दिया. उन्होंने हड़ताल में शामिल नहीं हुए एकमात्र कर्मचारी शिवजी राय को सभी हल्कों के मामलों की जांच एवं अनुशंसा के लिए अधिकृत किया. वहीं जाति, आय एवं निवास प्रमाण पत्रों की जांच व अनुशंसा की जिम्मेदारी कृषि समन्वयकों को सौंपने का निर्देश दिया.इस दौरान उन्होंने नजारत का कैश बुक, आगत-निर्गत पंजी, उपस्थिति पंजी एवं आरटीपीएस काउंटर का भी निरीक्षण किया.साथ ही सभी कर्मियों को निर्देश दिया कि अंचल कार्यालय व आरटीपीएस काउंटर पर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का सर्वे कराया जाए और हर कर्मी कम से कम दस लोगों का सर्वे सुनिश्चित करे.मौके पर आरटीपीएस कर्मियों ने अपनी कुछ ज्वलंत समस्याओं से भी एडीएम को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >