प्रतिनिधि,सीवान. गौतम बुद्ध नगर थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव में सोमवार की शाम लगभग छह बजे लगभग आधा दर्जन हमलावरों ने चाकू से वार कर एक युवक को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. घायल युवक अभिषेक कुमार पासवान गौतम बुद्ध नगर थाना क्षेत्र के निजामपुर निवासी ललन पासवान का पुत्र है. घटना के संबंध में परिवार के लोगों ने बताया कि बगल के गांव बर्तवालिया के कुछ युवकों ने फोन कर घर से बुलाया.निजामपुर गांव में ही घर से कुछ ही दूरी पर पहले से घात लगाए हमलावरों ने चाकू एवं धारदार हथियार से हमला बोल जख्मी कर फरार हो गए.स्थानीय लोग चीख पुकार सुनकर गए एवं परिवार के लोगों को सूचना दी.परिवार के लोगों ने घायल युवक को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया.हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने जख्मी को इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया.परिवार के लोगों ने हमले का कारण नहीं बताया हथियार और कारतूस के साथ दो गिरफ्तार प्रतिनिधि, सीवान. सराय थाना पुलिस ने पपौर गांव स्थित चंडी माई मंदिर के समीप से हथियार व कारतूस के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार बदमाश जीबी नगर थाना क्षेत्र के शंभूपुर निवासी नूर मोहमद और एमामूल जामा उर्फ गुड्डू अली हैं. मामले में थानाध्यक्ष विकास कुमार बिट्टू ने बताया कि सूचना मिली की पपौर स्थित चंडी माई मंदिर के पास दो व्यक्ति हथियार की खरीद बिक्री के उद्देश्य से आए हुए हैं .जिसके बाद छापेमारी की गई तो पुलिस को देखकर दोनों फरार हो गए .जहां जवानों के सहयोग से दोनों को पकड़ लिया गया.जिसके बाद उनकी तलाशी की ली गई तो उनके पास से एक कट्टा, एक खोखा, एक कारतूस और तीन मोबाइल बरामद किया गया है. जिसके बाद पूछताछ कर उन्हें जेल भेज दिया गया.
चाकूमार युवक को किया जख्मी,हालत गंभीर
गौतम बुद्ध नगर थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव में सोमवार की शाम लगभग छह बजे लगभग आधा दर्जन हमलावरों ने चाकू से वार कर एक युवक को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. घायल युवक अभिषेक कुमार पासवान गौतम बुद्ध नगर थाना क्षेत्र के निजामपुर निवासी ललन पासवान का पुत्र है.
