दिखी राज्य की विविध संस्कृति की झलक

बिहार दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में जिले की प्रतिभाओं ने रंगारंग प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया. आयोजन के दूसरे दिन सोमवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम में बिहारी संस्कृति के विविध आयामों पर बच्चों की प्रस्तुतियां शानदार रही. छठ पूजा, डोमकच लोक नाट्य, झिझिया लोकनृत्य, कत्थक नृत्य, गणपति वंदना से बिहार दिवस का जश्न खूब मना.

प्रतिनिधि, सीवान. बिहार दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में जिले की प्रतिभाओं ने रंगारंग प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया. आयोजन के दूसरे दिन सोमवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम में बिहारी संस्कृति के विविध आयामों पर बच्चों की प्रस्तुतियां शानदार रही. छठ पूजा, डोमकच लोक नाट्य, झिझिया लोकनृत्य, कत्थक नृत्य, गणपति वंदना से बिहार दिवस का जश्न खूब मना. इस दौरान मुख्य अतिथि डीएम विवेक रंजन मैत्रेय ने सभी प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया. शहर के नगर भवन में कला संस्कृति विभाग, बिहार सरकार और जिला प्रशासन, के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय बिहार दिवस समारोह के दौरान सीवान उत्सवमयी बन गया. सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत अतिथियों के दीप प्रज्ज्वलन से हुई. मौके पर उपस्थित जिला पदाधिकारी पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा सहित अन्य वरीय पदाधिकारीगण का स्वागत कला और संस्कृति पदाधिकारी शालू कुमारी ने किया. विद्यालय की बालिकाओं ने मनोहारी स्वागत गीत प्रस्तुत किया. गणेश वंदना एवं शिव स्तुति पर कथक नृत्य की प्रस्तुति संस्था नृत्योदय द परफॉर्मिंग आर्ट्स (नटपा) की प्रशिक्षु नृत्यांगनाएं श्रेया द्विवेदी, अंजली कुमारी, दीक्षा रानी एवं अभ्यांशी ने किया. नृत्य निर्देशन संगीत शिक्षिका श्वेता कुमारी ने किया. नृत्य शिक्षिका बाबली डे के नेतृत्व में बिहार के लोकनृत्य के सामूहिक स्वरूप की शानदार प्रस्तुति पर उपस्थित दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए. तुषार ने गिटार पर छठ गीत की प्रस्तुति दी. विविध स्कूलों के छात्र छात्राओं ने अपनी रंगारंग प्रस्तुतियों में बिहार के सांस्कृतिक विरासत के महत्वपूर्ण पहलुओं को प्रस्तुत किया. सांस्कृतिक संध्या में उमंग, उल्लास और उत्साह की त्रिवेणी बहती दिखाई दी.बिहार के प्रसिद्ध लोकनाट्य डोमकच की मनमोहक प्रस्तुति देकर इप्टा के स्थानीय कलाकारों ने भावाभिभूत कर दिया. गौरव कुमार के हां हम बिहारी हैं जी गाने पर खूब तालियां बजी. स्थानीय कलाकारों राजन कुमार और मोहम्मद इमरान द्वारा शहनाई वादन ने सांस्कृतिक कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की. सांस्कृतिक कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन के लिए कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, सीवान को प्रथम स्थान, स्मार्ट स्टेप स्कूल को द्वितीय स्थान, को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, दारौंदा को तीसरा स्थान, डी ए वी पब्लिक स्कूल को चौथा स्थान मिला. सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने बिहार के विकासात्मक आयाम, सांस्कृतिक खुशबू, उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला.सभी प्रतिभागियों को जिला प्रशासन द्वारा मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. बिहार दिवस के अवसर पर अपने दायित्वों का उत्कृष्ट तरीके से निर्वहन करने के लिए स्थापना उप समाहर्ता जुली कुमारी, सामान्य शाखा प्रभारी शालू कुमारी, उपनिदेशक अल्पसंख्यक कल्याण श्री उपेंद्र कुमार यादव, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार सहित अन्य कर्मी गण को जिला पदाधिकारी के द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो को देकर सम्मानित किया गया.मौके पर सिविल सर्जन श्रीनिवास प्रसाद, डीपीआरओ कन्हैया कुमार, जिला खेल पदाधिकारी उपेन्द्र कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता गणेश दत्त पाठक आदि उपस्थित रहे.मंच संचालन उदय सिंह और और वीनस दीक्षित ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >