पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड : मास्टर माइंड लड्डन मियां के घर की कुर्की की तैयारी

सीवान : बिहार के सीवान में पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड में शूटर समेत पांच बदमाशों के गिरफ्तारी के बाद पुलिस हत्या की सुपारी देने वाले लड्डन मियां की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है. नगर थाने के रामनगर निवासी अजहरूद्दीन बेग उर्फ लड्डन मियां घटना को अंजाम देने के साथ हीं परिवार सहित अपने […]

सीवान : बिहार के सीवान में पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड में शूटर समेत पांच बदमाशों के गिरफ्तारी के बाद पुलिस हत्या की सुपारी देने वाले लड्डन मियां की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है. नगर थाने के रामनगर निवासी अजहरूद्दीन बेग उर्फ लड्डन मियां घटना को अंजाम देने के साथ हीं परिवार सहित अपने घर से फरार है. अब पुलिस लड्डन के घर की कुर्की जब्ती की तैयारी में है.

नगर थाना पुलिस ने शुक्रवार को सीजेएमकोर्ट में कुख्यात लड्डन मियां के खिलाफ वारंट व कुर्की जब्ती के लिए आवेदन दिया. नगर इंस्पेक्टर सुबोध कुमार ने बताया कि न्यायालय की प्रक्रिया के तहत पहले लड्डन मियां के खिलाफ वारंट मिलेगा. जिसका इश्तेहार चिपकाया जायेगा. इसके बाद कुर्की जब्ती का न्यायालय से आदेश मिलते ही कार्रवाई की जायेगी. पुलिस लड्डन की गिरफ्तारी के लिये लगातार छापेमारी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >