Siwan News : जेनरल स्टोर से 70 हजार रुपये गायब

एमएच नगर थाना क्षेत्र के हसनपुरा स्थित एक जेनरल स्टोर से बुधवार को चोर दुकान के गल्ला में रखे 70 हजार रुपये चोरी कर फरार हो गया.

हसनपुरा. एमएच नगर थाना क्षेत्र के हसनपुरा स्थित एक जेनरल स्टोर से बुधवार को चोर दुकान के गल्ला में रखे 70 हजार रुपये चोरी कर फरार हो गया. घटना के समय दुकानदार घर खाना खाने गया हुआ था. इसी दौरान चोर ने मौके का फायदा उठाते हुए दुकान में प्रवेश किया और गल्ला से रुपये निकाल कर भाग गया. पीड़ित दुकानदार सागर पटवा हसनपुरा निवासी प्रेम प्रकाश पटवा के पुत्र हैं. सागर जब घर से खाना खाकर दुकान पर लौटा, तो देखा कि गल्ला से 70 हजार रुपये गायब हैं. यह देख उनका होश उड़ गया. घटना के बाद दुकानदार ने पास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें चोरी की पूरी घटना कैद हो गयी. फुटेज के अनुसार, सागर जब घर के लिए 3:50 बजे चला गया, चोर मात्र एक मिनट में 3:51 बजे चोरी कर फरार हो गया. इस मामले में पीड़ित ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर चोर का फुटेज पुलिस को सौंपा और न्याय की गुहार लगायी. थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है और जल्द ही दोषी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है.

घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर लोगों में चिंता पैदा कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAH ABID HUSSAIN

SHAH ABID HUSSAIN is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >