प्रतिनिधि, हसनपुरा/पचरुखी. पचरूखी थाने के मंद्रापाली बड़का टोला गांव में मंगलवार की रात बदमाशों ने 52 वर्षीय महिला की जलाकर हत्या कर दी.दूसरे दिन बुधवार की दोपहर पुलिस ने महिला की अर्धनग्न जला हुआ शव घर से महज 25 कदम पश्चिम सरसों के खेत से बरामद किया. मृतका द्वारिका साह की 52 वर्षीय पत्नी शांति देवी है.पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेज दिया. घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार मृत महिला अपने बहू से बोल कर बगल में आयी बारात में शामिल होने गयी थी.सुबह तक वह घर नहीं पहुंची तो लोगों ने खोजबीन करना शुरू किया, तभी दोपहर में सरसों के खेत अर्धनग्न अवस्था में जली हुई शव लोगों ने देखा,जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.जहां सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पुलिस के साथ घटनास्थल पहुंच कर मामले की जांच-पड़ताल में जुट गए.मृतका के पति 15 सालों से घर से लापता हैं, उनके एक पुत्र मुन्ना कुमार व दो पुत्री है, सभी की शादी हो चुकी है.बड़ा बेटा पुलिस में है,घर पर फिलहाल बहू, एक छोटा पोता व मृतका की बुढ़ी मां थी.वहीं इस घटना को ले कर पूरे गांव में दहशत का माहौल है.थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल सकेगा.
52 वर्षीय महिला की जला कर हत्या
हसनपुरा/पचरुखी. पचरूखी थाने के मंद्रापाली बड़का टोला गांव में मंगलवार की रात बदमाशों ने 52 वर्षीय महिला की जलाकर हत्या कर दी.दूसरे दिन बुधवार की दोपहर पुलिस ने महिला की अर्धनग्न जला हुआ शव घर से महज 25 कदम पश्चिम सरसों के खेत से बरामद किया. मृतका द्वारिका साह की 52 वर्षीय पत्नी शांति देवी है.पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेज दिया.
