शादी का कार्ड बांटने जा रहे युवक की मौत

सिसवन–सीवान मुख्य मार्ग (एसएच-89) पर हसनपुरा पेट्रोल पंप के समीप शनिवार की सुबह एक स्कूल बस और बाइक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में बाइक सवार 25 वर्षीय राजन यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसका साथी विशाल यादव गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज सीवान सदर अस्पताल में चल रहा है.

प्रतिनिधि, हसनपुरा. सिसवन–सीवान मुख्य मार्ग (एसएच-89) पर हसनपुरा पेट्रोल पंप के समीप शनिवार की सुबह एक स्कूल बस और बाइक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में बाइक सवार 25 वर्षीय राजन यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसका साथी विशाल यादव गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज सीवान सदर अस्पताल में चल रहा है. मिली जानकारी के अनुसार, मृतक राजन यादव हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बघौनी गांव का निवासी है, उसकी शादी तय थी और 20 अप्रैल को तिलक समारोह होना था. शादी की तैयारियां जोरों पर थीं और इसी क्रम में वह अपने पड़ोसी विशाल यादव के साथ बाइक से रिश्तेदारों और परिचितों के यहां शादी का निमंत्रण पत्र बांटने जा रहा था. लेकिन रास्ते में ही यह दुखद हादसा हो गया.जिससे पलभर में खुशियों के माहौल को मातम में बदल दिया. बताया जा रहा है कि हसनपुरा की ओर से आ रही स्कूल की बस से उनकी बाइक की सीधी टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने राजन यादव को मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद स्कूल बस का चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक और बस को कब्जे में लेकर थाने में रखा है और मामले की जांच शुरू कर दी है. इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिवार में शादी की खुशियां गम में बदल गई हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >