सीवान: हसनपुरा के अशरफ खान की सड़क हादसे में मौत, इलाज के दौरान गोरखपुर में तोड़ा दम

Siwan News: सीवान के एमएच नगर थाना क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है. सड़क हादसे में घायल 40 वर्षीय अशरफ खान की इलाज के दौरान मौत हो गई. उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

Siwan News:एमएच नगर थाना क्षेत्र के हसनपुरा निवासी 40 वर्षीय अशरफ खान की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज के दौरान शुक्रवार की दोपहर गोरखपुर में मौत हो गई. मौत की सूचना मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया, जबकि ग्रामीण उन्हें ढांढस बंधाने में जुटे रहे.

बुधवार को सड़क हादसे में हुए थे घायल

जानकारी के अनुसार, बीते बुधवार की देर शाम सिसवन-सीवान मुख्य मार्ग पर सेमरी गांव के समीप अशरफ खान सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पहले इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान शुक्रवार की दोपहर उन्होंने दम तोड़ दिया.

शव पहुंचते ही गांव में पसरा मातम

देर शाम जब गोरखपुर से उनका शव पैतृक गांव हसनपुरा पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया. शव देखते ही परिजन बिलख पड़े. बड़ी संख्या में ग्रामीण अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पहुंच गए. पूरे गांव में शोक का माहौल बना रहा.

चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

मृतक अशरफ खान अपने पीछे एक पुत्री और तीन पुत्र छोड़ गए हैं. बड़ी पुत्री की शादी हो चुकी है, जबकि तीनों बेटे अभी छोटे हैं. अशरफ खान की असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. ग्रामीणों ने शोक व्यक्त करते हुए परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया.

इसे भी पढ़ें: बिहार में कई IAS अधिकारियों के विभाग बदले, धर्मेंद्र कुमार-दिवेश सेहरा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, यहां देखें किसे क्या मिला


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Umashankar ram

Published by: Vivek Ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >