1665 विशिष्ट शिक्षकों को नहीं मिल रहा वेतन

नियोजित से विशिष्ट बने 1665 शिक्षकों का वेतन जनवरी से नहीं मिल रहा है. वेतन के अभाव में शिक्षक आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं. जबकि विभाग का यह आदेश था कि 31 मार्च तक सभी विशिष्ट शिक्षकों का वेतन भुगतान कर देना है. शिक्षा विभाग द्वारा तय की गई समय सीमा भी समाप्त हो गई है. बावजूद इसके शिक्षकों के वेतन भुगतान की प्रक्रिया ही शुरू नहीं हुई.

प्रतिनिधि,सीवान. नियोजित से विशिष्ट बने 1665 शिक्षकों का वेतन जनवरी से नहीं मिल रहा है. वेतन के अभाव में शिक्षक आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं. जबकि विभाग का यह आदेश था कि 31 मार्च तक सभी विशिष्ट शिक्षकों का वेतन भुगतान कर देना है. शिक्षा विभाग द्वारा तय की गई समय सीमा भी समाप्त हो गई है. बावजूद इसके शिक्षकों के वेतन भुगतान की प्रक्रिया ही शुरू नहीं हुई. जानकारी के मुताबिक जिला में प्रथम सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण 7585 विशिष्ट शिक्षक है. 6529 शिक्षकों का एचआरएमएस पोर्टल पर ऑनबोर्डिंग की प्रक्रिया पूर्ण हुई है. इनमें से 5920 शिक्षकों को दो माह का वेतन मिला है. संघ व शिक्षकों का आरोप है कि ऐसा जानबूझकर डीपीओ स्थापना कर्मियों द्वारा किया जा रहा है. जिससे शिक्षकों का आर्थिक शोषण किया जा सके. शिक्षकों से अवैध रकम वसूल कर वेतन भुगतान की प्रक्रिया शुरू की जा रही है. पीक एंड चूज पॉलिसी के तहत हो रहा वेतन भुगतान संघ व शिक्षकों ने यह आरोप लगाया है कि वेतन भुगतान मामले में कर्मी पिक एंड चूज पॉलिसी अपना रहे हैं. जिन शिक्षकों का प्रान नंबर मार्च में जनरेट हुआ, उनका फरवरी तक का वेतन भुगतान मार्च में ही कर दिया गया. वहीं जिन शिक्षकों का प्रान नंबर फरवरी में जनरेट हुआ उनको अभी तक जनवरी का भी वेतन भुगतान नहीं हुआ है. वेतन भुगतान करने में संलग्न कर्मियों के क्रियाकलापों की जांच की जाए तो इस बात का प्रमाण मिल जायेगा. क्या कहते है अधिकारी 5920 विशिष्ट शिक्षकों के दो माह का वेतन मिल गया है. जबकि अन्य शिक्षकों के वेतन भुगतान की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गयी है. एचआरएमएस पोर्टल पर जिन शिक्षकों की डेटा ऑनबोर्डिंग हो गयी है, उनकी वेतन भुगतान की प्रक्रिया अंतिम दौर में है. राज्य स्तर से प्राप्त डेटा के आधार पर ही शिक्षकों के वेतन भुगतान की प्रक्रिया शुरू होती है. अवधेश कुमार, डीपीओ, स्थापना

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >