स्नेहा के पिता ने साजिश के तहत हत्या करने का लगाया आरोप

सीवान : पुलिस केंद्र के सरकारी आवास में सुसाइड करने वाली महिला सिपाही स्नेहा के पिता ने अपनी पुत्री का एक साजिश के तहत हत्या कर सुसाइड करने की बात कहने का आरोप लगाया है. स्नेहा ने सुसाइड नहीं, उसे सुसाइड करवाया गया है. चाहें जो लोग इसमें शामिल हो. उन्होंने पत्रकारों को बताया कि […]

सीवान : पुलिस केंद्र के सरकारी आवास में सुसाइड करने वाली महिला सिपाही स्नेहा के पिता ने अपनी पुत्री का एक साजिश के तहत हत्या कर सुसाइड करने की बात कहने का आरोप लगाया है. स्नेहा ने सुसाइड नहीं, उसे सुसाइड करवाया गया है. चाहें जो लोग इसमें शामिल हो. उन्होंने पत्रकारों को बताया कि उनकी पुत्री काफी हिम्मती तथा सुशील थी.

वह कभी आत्महत्या कर ही नहीं सकती. उन्होंने सीवान पुलिस पर आरोप लगाया कि अभी तक व्यक्तिगत रूप से बेटी की मौत की सूचना नहीं दी गयी है. शनिवार को रामनगर थाने से एक चौकीदार आकर सूचना दिया की सीवान एसपी बुलाएं हैं. उनकी बेटी की तबीयत खराब है.
इसके बाद वह घर से अपने बेटी से मिलने के लिए निकल पड़ा. उन्होंने बताया कि सुबह छह बजे पूर्वांचल ट्रेन से सीवान पहुंचा तथा सीधे पुलिस लाइन बेटी के कमरे पर गये. बाहर ताला लटका हुआ था. उसके बाद एक सिपाही आया तथा पुलिस लाइन के स्थानीय पदाधिकारी के पास ले गया. उन्होंने बताया कि स्थानीय पदाधिकारी एसपी साहब के पास ले गये.
एसपी साहब ने बताया कि उनकी बेटी कभी होश में रहती है और कभी बेहोश हो जाती है. उसके बाद विवेकानंद ने अपनी बेटी से मिलने की इच्छा जतायी तो दो पुलिसकर्मी बेटी से मिलाने के लिए गाड़ी से पटना के लिए रवाना हो गये. स्नेहा के पिता ने बताया कि रास्ते में उनके साथ जो पुलिसकर्मी थे. उन्होंने बताया कि आपकी बेटी ठीक हो गयी है. वह सीधे घर जा रही है.
आपको भी आपके घर पहुंचा देते है. उसके बाद विवेकानंद को उसके घर पहुंचा दिया. वहां पर रोते-बिलखते घर के लोगों से उसे पता चला की उसकी बेटी इस दुनिया में नहीं है. स्नेहा के पिता ने आरोप लगाया कि जबर्दस्ती भी उससे सुसाइड नोट लिखवाया गया होगा. स्नेहा नियुक्ति के बाद कुछ दिन क्लर्क का काम थी. उन्होंने उसकी सुसाइड नोट की राइटिंग मिलाने व घटना की निष्पक्ष जांच कराने की मांग किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >