संदिग्ध हालत में पकड़ी गयी सीवान की छह महिलाएं

जहानाबाद/सीवान : रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की सुबह जहानाबाद रेल थाने की पुलिस ने संदिग्ध हालत में छह महिलाओं को हिरासत में लिया. पकड़ी गयी महिलाएं सीवान जिला के हुसैनगंज गांव की निवासी है. जीआरपी ने सभी महिलाओं को आरपीएफ के हवाले कर दिया है. हिरासत में ली गयी महिलाओं ने सलमा खातून, सोनी खातून, […]

जहानाबाद/सीवान : रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की सुबह जहानाबाद रेल थाने की पुलिस ने संदिग्ध हालत में छह महिलाओं को हिरासत में लिया. पकड़ी गयी महिलाएं सीवान जिला के हुसैनगंज गांव की निवासी है. जीआरपी ने सभी महिलाओं को आरपीएफ के हवाले कर दिया है. हिरासत में ली गयी महिलाओं ने सलमा खातून, सोनी खातून, शहीना खातून, नुसावा खातून, शहिदन खातून और जैनफ खातून शामिल है. इनलोगों पर रेलवे प्लेटफाॅर्म पर न्यूसेंस उत्पन्न करने का आरोप है.

मौका पाकर एक महिला फरार हो गयी. किसी भी महिला के पास रेलवे का टिकट नहीं था. महिलाएं किस उद्देश्य से जहानाबाद आयी थी, इसकी तहकीकात की जा रही है. खबर के अनुसार रेल थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष ललन कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि जहानाबाद में चेन स्नेचर गिरोह की कुछ महिलाएं सक्रिय है. सूचना के आलोक में उक्त अधिकारी ने हवलदार मृत्युंजय कुमार, विक्रम एका और महिला पुलिसकर्मी आभा देवी के साथ भभुआ-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस के महिला बोगी समेत अन्य डिब्बों की चेकिंग के लिए प्लेटफाॅर्म थे.

इसी बीच जहानाबाद स्टेशन के ओवरब्रिज पर उक्त महिलाओं को संदिग्ध हालत में महिला पुलिसकर्मी के साथ रेल थाने में लाया गया. तलाशी के क्रम में उसके पास से कोई चीज तो नहीं मिली लेकिन प्लेटफार्म पर न्यूसेंस पैदा करने के आरोप में जीआरपी ने आरपीएफ को सुपूर्द कर दिया. हिरासत में ली गयी महिलाओं को रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई के लिए रेलवे कोर्ट भेजा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >