रूस से लौटने के 10 दिन बाद युवक की संदिग्ध मौत, सौतेली मां से विवाद की चर्चा

सीतामढ़ी के परिहार में 21 वर्षीय युवक रंजीत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. रूस से मात्र 10 दिन पहले लौटा रंजीत की मौत से गांव में हड़कंप मचा है. शक की सूई सौतेली मां पर जा रही है, जो बच्चे समेत फरार है.

Sitamarhi News:  परिहार थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव में शुक्रवार की रात एक युवक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान गांव के फुलगेन सहनी के 21 वर्षीय पुत्र रंजीत सहनी के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की. पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सीतामढ़ी भेज दिया.

घटना स्थल पर ग्रामीण की भीड़

10 दिन पहले रूस से लौटा था रंजीत

मिली जानकारी के अनुसार, रंजीत करीब 10 दिन पहले रूस से अपने गांव लौटा था. वह रूस में दैनिक मजदूरी करता था. गांव लौटने के कुछ ही दिनों बाद उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं.

सौतेली मां से विवाद की चर्चा

स्थानीय लोगों के अनुसार, रंजीत का अपनी सौतेली मां नीतू के साथ विवाद रहता था. उसके साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार किए जाने की भी चर्चा है. हालांकि इन बातों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.

सौतेली मां समेत घर के सदस्य फरार

घटना के बाद मृतक की सौतेली मां नीतू अपने बच्चे के साथ फरार बतायी जा रही है. घर के अन्य सदस्यों के भी फरार होने की जानकारी सामने आयी है. इसी वजह से घटना को लेकर ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की आशंकाएं जतायी जा रही हैं. हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होने की उम्मीद है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण

थानाध्यक्ष अचल अनुराग ने बताया कि घटना की सूचना प्राप्त हुई है. परिजनों की ओर से आवेदन मिलने के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि रंजीत सहनी की मौत किस परिस्थिति में हुई.

पुलिस कर रही मामले की छानबीन

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस परिजनों के आवेदन और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी. युवक की संदिग्ध मौत के बाद गांव में भी घटना को लेकर चर्चा का माहौल है.

यह भी पढ़ें: नेपाल से गांजा लेकर भारतीय सीमा में घुस रहा था तस्कर, SSB ने दबोचा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Md. dulare

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >